Khabarhaq

तरनतारन में खेल के मैदान में युवक की हत्या, युवती को भगाने की रंजिश में वारदात

Advertisement

*तरनतारन में खेल के मैदान में युवक की हत्या, युवती को भगाने की रंजिश में वारदात*

 

यूनुस अलवी

 

तरनतारन में युवती को भगाने की रंजिश में एक युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। घटना पट्टी विधानसभा के गांव सेदपुर की है। मृतक बुधवार सुबह ग्राउंड में खेल रहा था, उसी दौरान हमलावरों ने घेरकर फायरिंग कर दी। गोली मारने के बाद आरोपी वहां से भाग निकले। आसपास के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जगरूप सिंह के रूप में हुई है। वहीं गोलियां गांव के ही जगदीप सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारी है। गांव के लोगों का कहना है कि जगरूप का गांव में ही एक लड़की के साथ चक्कर था। कुछ महीने पहले जगरूप और वह लड़की घर से भाग गए थे। बाद में घरवालों ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद गांव में पंचायत हुई। पंचायत ने लड़की को उसके घर भेज दिया और दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया गया। जगरूप के पिता हरभजन सिंह ने बताया कि जगदीप ने उस युवती को भगा ले जाने की रंजिश मन में रखी थी। दोनों पक्षों में समझौता होने के बावजूद जगदीप ने मौका पाकर अपने साथियों के साथ मिल जगरूप को मौत के घाट उतार दिया। उन्होंने तरनतारन पुलिस से आरोपी पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इस संबंध में जब डीएसपी पट्टी सतनाम सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि इस घटना के संबंध में सदर पट्टी के थानाध्यक्ष हरजिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ आरोपियों की तलाश कर रहे हैं।

Khabarhaq
Author: Khabarhaq

0 Comments

No Comment.

Advertisement

हिरयाणा न्यूज़

महाराष्ट्र न्यूज़

हमारा FB पेज लाइक करे

यह भी पढ़े

Please try to copy from other website