Khabarhaq

केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान-शिविर लगाया।

Advertisement

केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान-शिविर लगाया।

जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह पिंटू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

यूनुस अलवी,

मेवात।

  सोमवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय, नूँह में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पिंटू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान-शिविर लगाकर सैंकडों यूनिट रक्तदान किया।

   इस अवसर पर जिला महामंत्री जतिन बुसरी, ऊषा उजीना, रक्तदान-शिविर के संयोजक दिनेश नागपाल, मंडलाध्यक्ष समय चंद, दीपक सतीजा, चेयरमैन सुंदर पहलवान आलदूका, राजू सरपंच छछेड़ा, मंडलाध्यक्ष  कृष्ण दायमा, संतलाल सरपंच, वकील सरपंच टेरकपुर आदि के अलावा सैंकडों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

    जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र पिंटू ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि वे ईश्वर से उनकी दीर्घायु की कामना करते हैं। 

    भाजपा नेता चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने भी केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल को जन्मदिन की मुबारक़बाद देते हुए कहा कि आज उनकी सेहतयाब लंबी उम्र की दुआ कर रही है। मनोहर लाल का मेवात क्षेत्र से विशेष लगाव रहा है। उन्होंने हरियाणा प्रदेश के साथ साथ मेवात जिले को भी विकास की नई बुलंदियों पर पहुंचाने का काम किया है। 

Khabarhaq
Author: Khabarhaq

0 Comments

No Comment.

Advertisement

हिरयाणा न्यूज़

महाराष्ट्र न्यूज़

हमारा FB पेज लाइक करे

यह भी पढ़े

*👉पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में**👉नूंह राजाका का अरमान गिरफ्तार,**👉पिता जमील चोरी के आरोप में छत्तीसगढ़ जेल में है बंद**👉भाई भी नरेगा घोटाला के आरोप में जेल जा चुका है**👉 कई बार पाकिस्तान जा चुका है अरमान

Please try to copy from other website