Khabarhaq

महिला कोच के आरोपों और अपराधिक मुकदमा दर्ज होने के बाद हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने दिया इस्तीफा, CM ko सौंपा, कहा मैं नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे रहा हूं,

Advertisement

हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने दिया इस्तीफा,मैं नैतिकता के आधार पर दे रहा हूं इस्तीफा।

हरियाणा के खेल मंत्री सरदार संदीप सिंह ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सौंप दिया है.

महिला कोच की शिकायत पर हरियाणा के खेल राज्य मंत्री एवं पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह पर एफआईआर होने पर खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा की नैतिकता के आधार पर अपना इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक जांच पूरी नहीं होती मैं नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे रहा हूं। मेरे ऊपर लगे आरोप बेबुनियाद हैं। जांच रिपोर्ट आने तक मैंने अपना खेल विभाग मुख्यमंत्री को सौंप दिया है। जांच होने के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी। खेल मंत्री संदीप सिंह ने महिला कोच के आरोपों को निराधार बताया है। मंत्री के मुताबिक महिला ने उनसे अपनी पसंद की पोस्ट की मांग की थी, पोस्ट न मिलने पर महिला द्वारा उनपर ये बेबुनियाद के आरोप लगाए जा रहे हैं।

 

पुलिस का कहना है की हरियाणा की एक महिला कोच ने 30 दिसंबर को हरियाणा के खेल मंत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इसकी जांच की जा रही है और हम निष्पक्ष जांच करेंगे।

 

आपको बता दें कि हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं। पुलिस ने मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। मंत्री पर यौन शोषण के ये आरोप जूनियर महिला कोच ने लगाए हैं। महिला कोच की शिकायत पर पुलिस ने चंडीगढ़ के सेक्टर 26 थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मामले की जांच को SIT गठित कर दी गई है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला कोच ने बताया कि राज्य के खेल मंत्री और पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह उन्हें कई महीनों से परेशान कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मंत्री से उनकी पहली मुलाकात पंचकुला के स्टेडियम के जिम में हुई थी। इसके बाद संदीप सिंह ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए संपर्क किया। महिला ने कहा कि एक दिन मंत्री ने उन्हें किसी काम के बाहने घर बुलाया और अपने केबिन में ले गए और बदसलूकी की कोशिश की। उनके मुताबिक मंत्री के स्टाफ से किसी ने मदद नहीं की और वह वहां से भागी। महिला ने आरोप लगाया कि मंत्री ने उससे कहा, “तुम मुझे खुश रखो, मैं तुम्हें खुश रखूंगा।”

पुलिस को दी शिकायत में महिला कोच ने छेड़छाड़ की वारदात की तिथि एक जुलाई 2022 बताई है। उसने मंत्री की कोठी के बाहर से लेकर सुखना लेक तक लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कराने की मांग की है। महिला कोच का आरोप है कि नौकरी लगने से पहले ही खेल मंत्री ने उसे पहले दोस्ती करने को कहा और बाद में गर्लफ्रेंड बनने की पेशकश की।

Khabarhaq
Author: Khabarhaq

0 Comments

No Comment.

Advertisement

हिरयाणा न्यूज़

महाराष्ट्र न्यूज़

हमारा FB पेज लाइक करे

यह भी पढ़े

Please try to copy from other website