Khabarhaq

पुलिस ने किया बड़ा खुलासा आस मोहम्मद हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाया। पंजाब निवासी दो युवक गिरफ्तार।

Advertisement

पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

आस मोहम्मद हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाया।

पंजाब निवासी दो युवक गिरफ्तार।

– सोने की नकली ईट को असली समझ लूटने के प्रयास से दिया था वारदात को अंजाम।

 

 

यूनुस अलवी

मेवात/नगीना

नगीना थाने में गत 22 फरवरी को राजस्थान जुहरेडा कामा निवासी आस मोहम्मद की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पंजाब निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को नियमानुसार कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। दोनों आरोपी सोने की नकली ईंट को असली समझ लूट के इरादे से यहां पर आए थे।

 

शनिवार को नूंह पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि गत 22 फरवरी को नगीना थाना के अंतर्गत भादस- शादीपुर मार्ग पर पुलिया के साथ एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। जिसकी गर्दन से खून बह रहा था,मौके से दो चाकू एक लोहा की छेनी भी बरामद की गई है। पुलिस ने छानबीन में मृतक की पहचान आस मोहम्मद निवासी जुरहेरा पुत्र पिट्टल के रूप में हुई थी ,परिजनों को सूचित करने पर थाना नगीना के अंतर्गत मृतक के भाई आसीन के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

एसपी ने बताया की बारीकी से इस मामले की जांच करने पर पाया गया कि कुछ पंजाब निवासी युवको ने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया है। जिसके बाद एक टीम गठित कर आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी गई। इस दौरान पुलिस ने आरोपी विशाल और हर्ष निवासी गली नंबर 8 एसएस नगर थाना मलोट को बीती रात हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की। जिसमें पता लगा कि आरोपियों ने कुछ दिन पहले मृतक से एक सोने की ईट खरीदने की डील की थी। मृतक आस मोहम्मद ने पहले असली सोने का सेम्पल उन्हें थमाया,जांच में सैंपल के असली की पुष्टि होने के बाद गत 22 फरवरी को दोनो युवक नकली सोने की ईट को असली समझ लूट के इरादे से आए थे। लूटने की नियत से दोनों ने आस मोहम्मद की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मृतक से सोने की ईट और उनकी मोटरसाइकिल को लेकर फरार हो गए थे। जबकि एक ईंट मृतक की जेब में ही रह गई थी, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर उसकी जांच कराई तो वह नकली ईंट की पुष्टि हुई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि एक और आरोपी की गिरफ्तारी होनी है गिरफ्तार किए गए आरोपियों को नियम अनुसार कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

Khabarhaq
Author: Khabarhaq

0 Comments

No Comment.

Advertisement

हिरयाणा न्यूज़

महाराष्ट्र न्यूज़

हमारा FB पेज लाइक करे

यह भी पढ़े

Please try to copy from other website