Khabarhaq

भिवानी और भिवानी की जनता पर बड़ा गर्व है : रीतिक वधवा

Advertisement

भिवानी और भिवानी की जनता पर बड़ा गर्व है : रीतिक वधवा

भिवानी जिले की स्थापना दिवस पर भाजपाइयो ने किया पौधा रोपण का आयोजन

 

भिवानी, ख़बरहक़

भिवानी जिले की स्थापना दिवस पर भाजपाइयो ने पौधा रोपण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता रीतिक वधवा , कुलदीप नेहरा, रमेश चौधरी ने भिवानी जिले की स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज ही के दिन भिवानी जिले की स्थापना हुई थी ! भिवानी जिले ने विभिन्न क्षेत्रों में खूब तरक्की की। आज राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में भिवानी के बहुत से लोग अपना नाम कमा रहे हैं। जो कि भिवानी वासियों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यहां सैंकड़ों मंदिर भी धार्मिकता व सामाजिक समरसता में पीछे नहीं रहते, इसीलिए भिवानी देश में छोटी काशी का दर्जा पाती है। उन्होंने कहा कि हमें स्वच्छ पर्यावरण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए इसके साथ ही अपने आस-पास के वातावरण को साफ रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि भिवानी ने देश को बहुत कुछ दिया है, इसलिए हमें भिवानी और भिवानी की जनता पर बड़ा गर्व है।

उन्होंने कहा कि देश की रक्षा कि बात की जाए या फिर दानवीरों की बात कही जाए तो भिवानी कभी पीछे नहीं रहता। इसी प्रकार खेल व समाजसेवा के क्षेत्र में भी भिवानी के लोग पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास पर जाएं तो आईने-अकबरी में भिवानी का जिक्र मिलता है। मुगलकाल में यह एक महत्वपूर्ण औद्योगिक नगर था और आज भी हरियाणा और राजस्थान के बीच उद्योग क्षेत्र को बढ़ावा देता है। रमेश चौधरी, देवेंद्र प्रताप सिंह, कुलदीप नेहरा, सावन जैन, सुनील , डा. योगेश, पंकज शर्मा, पंकज कुमार, नवीन कुमार, हेमंत, धीरज कुमार, महाबीर शर्मा, पंकज तिलक, रामअवतार,हेमंत, टेकचंद, जोगेंद्र, कमल, प्रेम कुमार, मुकेश कुमार, नरेंद्र, प्रदीप, राजेश, राजन, दीपक कुमार, भी उपस्थित थे!

Khabarhaq
Author: Khabarhaq

0 Comments

No Comment.

Advertisement

हिरयाणा न्यूज़

महाराष्ट्र न्यूज़

हमारा FB पेज लाइक करे

यह भी पढ़े

Please try to copy from other website