Khabarhaq

तावडू में धडल्ले से बिक रहा मिलावटी दूध, प्रशासन मौन। 

Advertisement

तावडू में धडल्ले से बिक रहा मिलावटी दूध, प्रशासन मौन। 

 

नसीम खान 

तावडू,

शहर व क्षेत्र के ग्रामीण आंचल में मिलावटी दूध धडल्ले से बिक रहा है। लोग मिलावटी दूध बेचकर जन जीवन से खिलवाड करते हुए जमकर चांदी कूट रहे है। क्षेत्रवासियों में इस समस्या को लेकर प्रशासन के प्रति रोष पनप रहा है।

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि प्रशासन की मिलीभगत के चलते क्षेत्रवासियों जनजीवन से खिलवाड किया जा रहा है। मिलावट खोरी के धंधे से जुड़े लोगों में प्रशासन का भय न होना इसकी पुष्टि करता है। क्षेत्रवासियों का मानना है कि इस समस्या की तरफ जल्द ध्यान न दिया गया तो उन्हें जल्द आंदोलन पर उतरना होगा। लोगों को सिंथेटिक दूध व मिलावटी दूध से भारी असुविधा हो रही है और लोग बीमारियों की चपेट में है।


——-

Khabarhaq
Author: Khabarhaq

0 Comments

No Comment.

Advertisement

हिरयाणा न्यूज़

महाराष्ट्र न्यूज़

हमारा FB पेज लाइक करे

यह भी पढ़े

Please try to copy from other website