Khabarhaq

हरियाणा में कांग्रेस सरकार आने पर बुजुर्गो को दिए जायेंगे 6 हजार रुपए और 100-100 गज की पलाट और पक्का मकान =मेवात में ऐतिहासिक होगी भारत जोड़ो यात्रा, मेवात ने देश के लिए खूब कुर्बानियां दी: दिपेंद्र सिंह हुड्डा

Advertisement

=हरियाणा में कांग्रेस सरकार आने पर बुजुर्गो को दिए जायेंगे 6 हजार रुपए और 100-100 गज की पलाट और पक्का मकान==सांसद दिपेंद्र सिंह हुड्डा

 

=मेवात में ऐतिहासिक होगी भारत जोड़ो यात्रा, मेवात ने देश के लिए खूब कुर्बानियां दी: दिपेंद्र सिंह हुड्डा

प्रदेश अध्यक्ष ने नूंह कांग्रेस मुख्यालय पर ली बैठक

भारत जोडो यात्रा के हरियाणा आगमन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान ने राज्य सभा सांसद दिपेंद्र सिंह हुड्डा, यात्रा के हरियाणा संयोजक राव दान सिंह के साथ कांग्रेस विधायक दल उप नेता आफताब अहमद की मौजदूगी में नूंह स्थित जिला कांग्रेस मुख्यालय पर बैठक की

अध्यक्ष उदयभान और सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के लिए पलवल और नूह में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया

•सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने घोषणा की कि वे 10 सूत्रीय जोड़ो कार्यक्रम के साथ करेंगे प्रदेशव्यापी दौरा
• जोड़ो की भावना स्पष्ट करते हुए दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा – भारत जोड़ो यानी नफरत को प्यार से जोड़ो, बेरोजगार को रोजगार से जोड़ो
• किसान को MSP गारंटी व सम्मान से, बड़े-बुजुर्गों को 6000 रुपये पेंशन से जोड़ो
• गरीब को पीले कार्ड, 100-100 गज मुफ़्त प्लॉट व मकान से जोड़ो
• भारत जोड़ो के माध्यम से भारत को जोड़ेंगे साथ ही हरियाणा में बदलाव लाने का संकल्प लेंगे- दीपेंद्र हुड्डा
• महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार से त्रस्त हरियाणा की जनता भारत जोड़ो यात्रा में भागीदारी का बेसब्री से इंतजार कर रही – दीपेंद्र हुड्डा

Younus Alvi

Nuh/Mewat 

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान और सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने आगामी 21 दिसंबर को राहुल गांधी के नेतृत्व में हरियाणा आ रही भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी व उसमें भागीदारी के लिए शनिवार को नूंह जिला कांग्रेस कार्यालय पर पलवल और नूह जिले में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं को यात्रा में भागीदारी का न्यौता दिया व इसकी सफलता के लिए सबको जिम्मेदारी सौंपी। कार्यकर्ताओं ने दोनो हाथ उठाकर हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा के शानदार स्वागत करने का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार से त्रस्त हरियाणा की जनता भारत जोड़ो यात्रा में भागीदारी का बेसब्री से इंतजार कर रही है। दीपेन्द्र हुड्डा ने बताया कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक लगभग 3500 किलोमीटर से ज्यादा पैदल भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं।

ये यात्रा 21 दिसंबर को हरियाणा में पहले चरण में फिरोजपुर झिरका से प्रवेश करेगी और नूह, मेवात, सोहना, गुड़गांव, फरीदाबाद होते हुए दिल्ली में राजघाट पहुंचेगी। यात्रा के स्वागत की सबसे बड़ी जिम्मेदारी पलवल और नूह जिले की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को 6 बजे से पहले ही सुबह मुंडका बार्डर पहुँचने का आवाह्न किया।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य भाजपा केंद्र सरकार की विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ देश को एकजुट करना है, जो 7 सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी से चलकर मेवात आ रही है और जम्मू-कश्मीर तक जाएगी। इसे मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी, राजनीतिक केंद्रीकरण और विशेष रूप से भय, कट्टरता की राजनीति और नफरत के खिलाफ लड़ने के लिए शुरू किया गया है।

राज्य सभा सांसद दिपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कन्याकुमारी से शुरू हुई यह 3,570 किमी लंबी, 150-दिवसीय नॉन-स्टॉप पदयात्रा म देश भर के 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेश को कवर कर रही है। जिसमें राहुल गांधी दिन में लोगों से मिलेंगे और अस्थाई आवास में सोएंगे। यात्रा पूरी तरह पैदल चलकर ही संपन्न हो रही है। इसी कडी में यात्रा 21 दिसंबर को मेवात पहुंच रही है, उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ख़ुद कहकर यात्रा को मेवात से निकलवाने का काम किया अब हम सभी को मिलकर इस यात्रा को मेवात में ऐतिहासिक बनाना है।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भारत जोड़ने की आज बहुत जरूरत है क्योंकि देश भर में नफ़रत फैलाने, धर्म जाति के आधार पर बांटने की राजनीति हो रही है जबकि गरीब मजदूर, आम जन, युवाओं, महिलाओं व किसानों के मुद्दों को भुलाया जा रहा है। भारत जोड़ो यात्रा देश के असली मुद्दों को सुलझाने के लिए केंद्र सरकार को विवश करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि देश में नफरत की राजनीति व भेदभाव को खत्म करने के लिए सभी को एक मंच पर आकर संघर्ष करने की आवश्यकता है जो राहुल गांधी कर रहे हैं। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार आम जन मानस को डस रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की गलत नीति और नियत से जनता त्रस्त होकर लाचार खडी है और वो भाजपा को हटाना चाहती है।

सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जनता भारत जोड़ने की यात्रा को सफल बनाए और कांग्रेस सरकार बनाएं जिससे मेवात में विश्वविद्यालय, रेल, मैट्रो जैसी परियोजना शुरू की जा सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बीजेपी जजपा सरकार लगातार खात्मे की तरफ से बढ़ रही है तो कांग्रेस लगातार सरकार बनाने की दिशा में बढ़ रही है। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि आफताब अहमद की अगुवाई में मेवात में तीन दिन लगभग ये यात्रा चलती रहेगी जिसमें विधायक मोहम्मद इलियास, पीसीसी सदस्य महताब अहमद, पूर्व विधायक शहीदा खान, इंजीनियर इब्राहिम आदि सभी मिलकर इसे कामयाब बनाने का काम करेंगे।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि उनके दादा स्वतंत्रता सेनानी रणवीर
सिंह हुड्डा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ आजादी के बाद खुद मेवात आकर यहां के बुजुर्गों को मेवात में रहने का आह्वान किया था जिसे यहां के बुजुर्गों ने हंसते हुए माना था। उन्होंने कहा कि मेवात के इलाके ने हमेशा देश के लिए कुर्बानियां दी और ये सरजमीं देशभग्त लोगों की रही है।

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि मेवात में आ रही भारत जोड़ो यात्रा से भारत भी जोड़ेंगे और बीजेपी जजपा सरकार का घमंड भी तोड़ेंगे। किसानों, कर्मचारी, गरीब, मजदूर, युवाओं, महिलाओं को आत्म सम्मान के साथ उनके हकों को दिलाने का काम करेगी। उन्होंने कांग्रेस सरकार बनने पर बुजुर्गों, विधवाओं की पेंशन 6000 रुपए करने की मांग की जिसपर स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर की।

वहीं कांग्रेस विधायक दल के उप नेता आफताब अहमद ने प्रदेश अध्यक्ष उदय भान, सांसद दिपेंद्र सिंह हुड्डा को आश्वस्त किया कि मेवात कांग्रेस के सभी लोग मिलकर मेवात में भारत जोड़ो यात्रा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनान के लिए संकल्पबद्ध हैं। मेवात की आवाम जानती है कि भारत जोड़ो यात्रा के क्या मायने और महत्व है। जिस तरह से महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, विकास, किसान, गरीब, मजदूर, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों को भूलकर भाजपा नफरत और बांटने का काम कर रही है उससे अब छुटकारा पाना होगा और सड़क पर उतरकर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मजबूत करना होगा।

कांग्रेस विधायक मौहम्मद इल्यास और पूर्व विधायक शहीदा खान ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पूरी मेवात भारत जोड़ो यात्रा में शामिल रहे ताकि राहुल गांधी उनके हकों के लिए मजबूती से संघर्ष कर सकें।

पीसीसी सदस्य महताब अहमद ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष उदय भान व सांसद दिपेंद्र सिंह हुड्डा के दिशानिर्देश पर तैयारियाँ तेज रफ्तार से चल रही हैं, विधायक दल उप नेता आफताब अहमद व दोनों कांग्रेस विधायक कांग्रेस कार्यकर्तओं से मिलकर तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं , पूर्ण विश्वास है कि यात्रा मेवात में जोरदार तरीक से गुजरेगी।

इस दौरान दर्जनों लोगों ने बीजेपी जजपा छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन की।

इस दौरान हथीन से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी इसराइल कोट, पलवल से प्रेम दलाल, शरीफ़ ज़िला पार्षद साबिर खान, अडबर, पार्षद मदन तंवर, युवा जिला अध्यक्ष मुबीन तेड, उपाध्यक्ष शाहिद पतरिया सहित मेवात जिला कांग्रेस की सभी इकाईयां मौजूद रही।

Khabarhaq
Author: Khabarhaq

0 Comments

No Comment.

Advertisement

हिरयाणा न्यूज़

महाराष्ट्र न्यूज़

हमारा FB पेज लाइक करे

यह भी पढ़े

Please try to copy from other website