Khabarhaq

जिले में भाजपा ने कराया हर वर्ग के लोगों का विकास

Advertisement

जिले में भाजपा ने कराया हर वर्ग के लोगों का विकास

अंतराम खटाना, नूंह।

पूर्व से ही भाजपा पार्टी में हर वर्ग के लोगों को प्रमुखता दी जाती है जबकि अन्य पार्टियों में आमजन के हितों को दरकिनार किया जाता है। उक्त बातें वरिष्ठ भाजपा नेता बीरपाल कालियाका व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष खेड़ा खलीलपुर निवासी गंगादान डागर ने कहीं। उन्होंने कहा कि पूर्व से ही जिले में इंडरी खंड भाजपा का गढ़ रहा है। भाजपा की सरकार ने यहां पर विकास कार्यों को गति देने में भाजपा की सरकार ने कोई कमी नहीं छोड़ी है। अपने स्तर पर वह भी लगातार स्थानीय अधिकारियों के साथ संपर्क कर क्षेत्र के विकास के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रयासों से ही इंडरी को खंड का दर्जा मिला है इससे पूर्व अन्य सरकारों ने इस मांग को दरकिनार किया था लेकिन भाजपा ने पहले ही कार्यकाल में यहां पर विकास के झंडे गाढ़ दिए है इसके परिणामस्वरूप भाजपा को भी मजबूती मिली है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही इंडरी तहसील में तहसीलदार बैठने लग जाएंगे। इससे आने वाले समय में क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही क्षेत्र के गांवों में दौरा कर भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के साथ लोगों की समस्याओं को सुनकर समाधान कराया जाएगा।

Khabarhaq
Author: Khabarhaq

0 Comments

No Comment.

Advertisement

हिरयाणा न्यूज़

महाराष्ट्र न्यूज़

हमारा FB पेज लाइक करे

यह भी पढ़े

Please try to copy from other website