Khabarhaq

पूर्व मंत्री एवम ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय चेयरमैन कैप्टन अजय यादव ने 28 अगस्त की यात्रा को प्रशासन द्वारा परमिशन न देने पर कही बड़ी बात

Advertisement

यूनुस अलवी मेवात:

 

 

नूहँ। कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव आज नूहँ के सर्किट हाउस पहुंचे। जहां उन्होंने हिंसा में हुए जान माल के बारे में जाना और मौके से जिला उपायुक्त को फोन पर अभी तक के हालात की जानकारी भी ली। कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा नूहँ में हुई हिंसा से साफ पता चलता है कि यह भारतीय जनता पार्टी की नियोजित तरीके से योजना थी। साइबर सेल से लेकर इंटेलिजेंस को इस बात की जानकारी लग चुकी थी कि यात्रा में दो समुदाय के बीच झगड़ा हो सकता है। उसके बावजूद यात्रा को सुरक्षा प्रदान नहीं की गई जिससे पता चलता है कि यह बीजेपी का षड्यंत्र था और भाजपा ध्रुवीकरण करना चाहती है।

कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कुछ दिन पहले कांग्रेस पार्टी का डेलिगेशन नूहँ में आकर दोनों समुदाय के लोगों से मिलकर सच्चाई जानना चाह रहा था। लेकिन प्रशासन ने कांग्रेस डेलिगेशन को नूहँ में आने की इजाजत नहीं दी जबकि एक दिन बाद ही भाजपा नेताओं को यहां आने की इजाजत दे दी गई। जिससे साफ पता चलता है कि भाजपा यहां भाईचारा खराब करने की कोशिश कर रही है।

 

श्री यादव ने कहा 2024 में होने वाले चुनाव को लेकर भाजपा इस तरह की घिनौनी हरकत कर रही है। पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में भी भाजपा ने पुलवामा की शहादत पर राजनीति की थी, जिसकी सच्चाई पूर्व सत्यपाल मलिक ने जनता के सामने उजागर भी कर दी है। उन्होंने कहा भाजपा के पास कोई भी मुद्दे नहीं है। पिछले 10 साल में भाजपा ने विकास के नाम पर कोई कार्य नहीं किए हैं। इसलिए दो समुदाय को आपस में लड़ा कर फिर दोबारा से वोट हथियाना का प्रयास भाजपा कर रही है। लेकिन जनता अब सब कुछ समझ चुकी है और भाजपा की बातों में आने वाली नहीं है।

 

कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कांग्रेस पार्टी नूहँ में शांति मार्च निकलना चाहती है जिसमें दोनों समुदाय के लोग होंगे और पूरे देश को भाईचारे का संदेश देंगे। लेकिन हमें नहीं लगता कि प्रशासन हमें इसकी इजाजत देगा। क्योंकि उनकी मंशा नहीं है कि भाईचारा कायम रहे। कैप्टन अजय सिंह यादव ने मांग रखी है कि नूहँ हिंसा मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच हो।

 

इस मौके पर उनके साथ महताब अहमद, ओबीसी कांग्रेस के नेशनल कोऑर्डिनेटर मुबारक मलिक, कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सतबीर पहलवान, पीसीसी सदस्य शरीफ अडबर, पूर्व चेयरमेन कुलदीप कटारिया, खुर्शीद रनियाली, मुबीन, मकसूद सिकरावा, डी के खान, प्रवीण यादव, भारत यात्री सनी यादव इत्यादि मौजूद रहे।

Khabarhaq
Author: Khabarhaq

0 Comments

No Comment.

Advertisement

हिरयाणा न्यूज़

महाराष्ट्र न्यूज़

हमारा FB पेज लाइक करे

यह भी पढ़े

Please try to copy from other website