Khabarhaq

*गुरुग्राम और फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से अब तक कितने मुस्लिम सांसद बने देखें*

Advertisement

-गुरुग्राम लोकसभा सीट से 1967 और 1971 के बाद कोई मुस्लिम सांसद नहीं बन सका।
-फरीदाबाद लोकसभा सीट से 1988 के बाद कोई मुस्लिम सांसद नहीं बन सका है।
-1999 के बाद कांग्रेस ने किसी मुस्लिम को नहीं दिया टिकट
-कांग्रेस पार्टी ने 1998 में चौधरी जाकिर व 1999 में चौधरी खुर्शीद अहमद को फरीदाबाद लोकसभा से दिया था टिकट
-2009 में बसपा और 2014 में इनेलो ने चौधरी जाकिर हुसैन को गुरुग्राम से बनाया था प्रत्याशी

फोटो मरहूम चौधरी तैयब हुसैन
फोटो मरहूम चौधरी रहीम खान
फोटो मरहूम चौधरी खुर्शीद अहमद
फोटो चौधरी आफताब अहमद सीएलपी उपनेता कांग्रेस

यूनुस अलवी
नूंह (मेवात)
गुरुग्राम लोकसभा सीट से 1971 और फरीदाबाद लोकसभा सीट से 1988 के बाद कोई भी मुस्लिम नेता सांसद नहीं बन सका है। वहीं 1999 के बाद कांग्रेस पार्टी ने मुस्लिम नेताओं को टिकट देने से परहेज किया है। जबकि 2009 में बसपा और 2014 में इनेलो पार्टी ने मरहूम पूर्व सांसद चौधरी तैयब हुसैन के बेटे चौधरी जाकिर हुसैन को गुरूग्राम से प्रत्याशी बना चुकी है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने 1998 में चौधरी जाकिर व 1999 में चौधरी खुर्शीद अहमद को फरीदाबाद लोकसभा से प्रत्याशी बनाया था। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी मुस्लिम नेताओं को टिकट देना ही भूल गई। 2008 के परिसीमन में मुस्लिम बहुल क्षेत्र मेवात को दो हिस्सों में बांट कर कमजोर कर दिया गया। मुस्लिम बहुल खंड हथीन को फरीदाबाद लोकसभा में और नूंह, पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका, नगीना और तावडू खंडों को गुरुग्राम लोकसभा में जोड़ दिया गया। इसी का नतीजा है कि 1988 के बाद कोई भी मुस्लिम नेता सांसद बन कसा है।

पूर्व सांसद मरहूम चौधरी खुरशीद अहमद के बेटे दो बार के विधायक व परिवहन मंत्री रहे तथा हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के उपनेता चौधरी आफताब अहमद ने गुरूग्राम लोकसभा सीट से टिकिट मांगकर जहां मेवातियों में एक जौश भर दिया है वहीं कांग्रेस का टिकिट मांग रहे अहीरवाल के नेताओं में हडकंच मच गया है। लोगों को मानना है अगर कांग्रेस पार्टी आफताब अहमद को उम्मीदवार बनाती है तो उनकी छवी को देखते हुए मेवात का एक तरफा माहौल उनके पक्ष में खड़ा हो सकता है।

हरियाणा पहली नवंबर 1966 को अस्तित्व में आया—
हरियाणा में पहली नवंबर 1966 को अस्तित्व में आया। उस समय हरियाणा में गुड़गांव, अंबाला, करनाल, कैथल, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, हिसार और सिरसा सहित कुल 9 लोकसभा सीट थी। जब गुरूग्राम लोकसभा में मेवात, पलवल, फरीदाबाद और महेंद्रगढ लोकसभा में रेवाडी महेंद्रगढ कई शहर आते थे। हरियाणा में पहली बार 1967 में हुए लोकसभा के चुनावों में गुडगांव लोकसभा से निर्दलीय अब्दुल गनीडार, 1971 में गुरूग्राम से चौधरी तैयब हुसैन सांसद बने। 1976 में हुए परिसीमन में फरीदाबाद को अलग लोकसभा सीट बनाकर हरियाणा की 9 से बढ़ाकर दस लोकसभा की सीट कर दी गई। जिसमें मेवात को फरीदाबाद और गुडगांव को महेंद्रगढ़ लोकसभा में जोड दिया गया। एक बार फिर 2008 के परीसीमन में रेवाडी, गुरूग्राम और नूंह जिला को मिलाकर गुरूग्राम लोकसभा सीट व पलवल और फरीदाबाद को मिलाकर फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र बनाया गया। गुरूग्राम लोकसभा क्षेत्र बनने से 2009, 2014, 2019 से लगातार राव इंद्रजीत सिंह सांसद हैं।
वहीं फरीदाबाद लोकसभा सीट से पहली बार 1977 में धर्मवीर वशिष्ठ, 1980 में कांग्रेस के चौधरी तैयब हुसैन, 1984 में कांग्रेस पार्टी के चौधरी रहीम खान, 1987 में चौधरी रहीम खान के देहांत के बाद 1988 में हुए उपचुनाव में लोकदल पार्टी से चौधरी खुर्शीद अहमद, 1989 में कांग्रेस के भजन लाल, 1991 में कांग्रेस के अवतार सिंह भड़ाना, 1996, 1998, 1999 में लगातार तीन बार भाजपा के रामचंद्र बैंदा सांसद रहे, 2004 में कांग्रेस से अवतार सिंह भडाना, 2008 में परिसीमन के बाद 2009 में कांग्रेस के अवतार सिंह भड़ाना फिर सांसद चुने गए और 2014 और 2019 में भाजपा के कृष्ण पाल गुर्जर सांसद हैं।

फरीदाबाद लोकसभा से अब तक जीते नेता
1977  धर्मवीर वशिष्ठ भारतीय लोक पार्टी
1980  तैयब हुसैन कांग्रेस
1984 रहीम खां कांग्रेस
1988 खुर्शीद अहमद (उपचुनाव) लोकदल
1989 भजन लाल कांग्रेस
1991 अवतार सिंह भडाना कांग्रेस
1996, 1998, 1999 राम चंद बैंदा भाजपा
2004 अवतार सिंह भडाना कांग्रेस
2009 अवतार सिंह भडाना कांग्रेस
2014 कृष्णपाल गुजार भाजपा
2019 कृष्ण पाल गुर्जर भाजपा वर्तमान में सांसद हैं
——–
गुड़गांव और महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र
1967 ं अब्दुल गनी डार निर्दलीय गुड़गांव लोकसभा
1967 गजराज सिंह महेंद्रगढ लोकसभा
1971 चौधरी तैयब हुसैन गुरूग्राम लोकसभा
1971 राव बिरेंद्र ंसिंह महेंद्रगढ़ लोकसभा
1977 मनोहर लाल महेंद्रगढ़ लोकसभा
1980 राव बिरेंद्र सिंह महेंद्रगढ़ लोकसभा
1984 राव बिरेंद्र सिंह महेंद्रगढ़ लोकसभा
1989 राव बिरेंद्र सिंह महेंद्रगढ़ लोकसभा
1991 कर्नल राम सिंह महेंद्रगढ़ लोकसभा
1996 कर्नल राम सिंह महेंद्रगढ़ लोकसभा
1998 राव इंद्रजीत सिंह महेंद्रगढ़ लोकसभा
1999 सुधा यादव महेंद्रगढ़ लोकसभा
2004 राव इंद्रजीत सिंह महेंद्रगढ़ लोकसभा
2009 राव इंद्रजीत सिंह गुरुग्राम लोकसभा
2014 राव इंद्रजीत सिंह गुरुग्राम लोकसभा
2019 राव इंद्रजीत सिंह गुरुग्राम लोकसभा से वर्तमान में सांसद हैं।

कब कब मुस्लिम नेता सांसद बने
1967 अब्दुल गनी डार निर्दलीय गुड़गांव लोकसभा
1971 चौधरी तैयब हुसैन कांग्रेस गुड़गांव लोकसभा
1980 चौधरी तैयब हुसैन कांग्रेस फरीदाबाद लोकसभा
1984 चौधरी रहीम खान कांग्रेस फरीदाबाद लोकसभा
1988 चौधरी खुर्शीद अहमद फरीदाबाद लोकसभा (उपचुनाव)

Khabarhaq
Author: Khabarhaq

0 Comments

No Comment.

Advertisement

हिरयाणा न्यूज़

महाराष्ट्र न्यूज़

हमारा FB पेज लाइक करे

यह भी पढ़े

Please try to copy from other website