Khabarhaq

स्वामी जी के प्रगतिशील व प्रेरक विचारों को आत्मसात कर देश के युवा भारत को पुनः विश्व शिखर पर पहुंचा सकते हैं : रीतिक वधवा

Advertisement

स्वामी जी के प्रगतिशील व प्रेरक विचारों को आत्मसात कर देश के युवा भारत को पुनः विश्व शिखर पर पहुंचा सकते हैं : रीतिक वधवा

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर भाजपाइयों ने की श्रद्धांजलि अर्पित

ख़बरहक़

भिवानी, 

भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे भाजपा कार्यकर्ताओ ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही देशवासियों को ‘युवा दिवस’ की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भाजपा नेता एवं इंडिया स्पोर्टस संघ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रीतिक वधवा ने कहा कि ‘भारत के ज्ञान, संस्कृति और दर्शन को विश्वभर में दिग्विजय कराने वाले स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन व देशवासियों को ‘युवा दिवस’ की शुभकामनाएं। स्वामी जी के प्रगतिशील व प्रेरक विचारों को आत्मसात कर देश के युवा भारत को पुनः विश्व शिखर पर पहुंचा सकते हैं।’। उन्होंने कहा कि स्वामी जी कोलकाता के कॉलेज से बी.ए. और लॉ की डिग्री हासिल की थी, लेकिन उनका मन अध्यात्म की ओर ज्यादा था। नरेंद्र नाथ को विवेकानंद नाम उनके गुरु स्वामी रामकृष्ण परमहंस ने दिया था। कहा जाता है कि स्वामीजी की याददाश्त बहुत तेज थी। वे बहुत ही जल्दी पूरी किताब पढ़ लेते थे और किताब की हर बात उन्हें याद रहती थी।पश्चिमी देशों को वेदांत और योग के बारे में जाग्रत कराने का योगदान स्वामी विवेकानंद को ही जाता है। 19वीं शताब्दी में हिंदू धर्म का प्रचार करके स्वामी विवेकानंद ने इसे एक मुख्य धर्म के रूप में पहचान दिलाई। एक समाज सुधारक के तौर पर स्वामी विवेकानंद ने ‘रामकृष्ण मिशन’ की स्थापना की, जो आज भी अपना काम कर रहा है।इस अवसर पर रमेश चौधरी, देवेंद्र प्रताप सिंह, कुलदीप नहरा , सावन जैन, सुनील , डा. योगेश, पंकज शर्मा, पंकज कुमार, नवीन कुमार, हेमंत, धीरज कुमार, महाबीर शर्मा, पंकज तिलक, रामअवतार,हेमंत, टेकचंद, जोगेंद्र, कमल, प्रेम कुमार, मुकेश कुमार, नरेंद्र, प्रदीप, राजेश, राजन, दीपक कुमार, ने भी स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही देशवासियों को ‘युवा दिवस’ की शुभकामनाएं दी।

Khabarhaq
Author: Khabarhaq

0 Comments

No Comment.

Advertisement

हिरयाणा न्यूज़

महाराष्ट्र न्यूज़

हमारा FB पेज लाइक करे

यह भी पढ़े

Please try to copy from other website