Khabarhaq

राज्य मंत्री संजय सिंह के भाई ने दिया 24 की तावडू रैली का न्योता।

Advertisement

राज्य मंत्री संजय सिंह के भाई ने दिया 24 की तावडू रैली का न्योता।
पुन्हाना, कृष्ण आर्य
आगामी 24 मार्च को तावडू में आयोजित मुख्यमंत्री नायब सैनी की विजय संकल्प रैली की तैयारी के मद्देनजर राज्य मंत्री संजय सिंह के भाई अरुण सिंह ने आज पुन्हाना में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रैली की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अरुण सिंह का फूल माला पहनाकर तथा पगड़ी बांधकर स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने अरुण सिंह को पुन्हाना क्षेत्र से 5 हजार से अधिक लोगों की पहुंचने का आश्वासन दिया।
              राज्य मंत्री संजय सिंह के भाई अरुण सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मुख्यमंत्री का कार्यभार संभालते ही  मेवात जिले के तावडू में प्रथम जनसभा करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी भी मेवात जिले से विशेष प्रेम करते हैं। इसलिए उन्होंने राज्य मंत्री संजय सिंह के एक आग्रह पर तावडू का कार्यक्रम तय कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मेवात वासी का कर्तव्य बनता है कि मुख्यमंत्री का तावडू पहुंचकर जोरदार स्वागत करें। अरुण सिंह को भरोसा दिलाते हुए नगरपालिका अध्यक्ष बलराज सिंगला, भाजपा नेता खिलौनीराम शर्मा, वीर सिंह सरपंच बिछोर, अनिश सरपंच पेमा खेड़ा, समाज सेवी राजकुमार नेवानिया, कमल प्रकाश सैनी आदि ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि पुनहाना क्षेत्र से मुख्यमंत्री के स्वागत में 5 हजार से अधिक लोग तावडू पहुंचेंगे। इस अवसर पर नगरपालिका चेयरमैन बलराज सिंगला,समाजसेवी राजकुमार गोयल नेवाणिया,कमल प्रकाश सैनी वरिष्ठ भाजपा नेता, रमेश मनुवास जिला अध्यक्ष,सुभाष भारद्वाज जिला उपाध्यक्ष,खिलोनी राम शर्मा जिला महामंत्री किसान मोर्चा,जित्तेंदर मंगला आईटी सेल भाजपा,लेखराज भड़ाना,सतपाल महाराज वाल्मीकि,टेकचंद गौहर, शाहिद तारीफ पार्षद,रवि साहू पार्षद,इशराक पार्षद,सतपाल पार्षद,अल्ताफ सरपंच सिंगार,अनीश सरपंच पेमाखेड़ा,मुंशी कुरेशी,दयाचंद माहोर जिला उपाध्यक्ष एससी मोर्चा,पंडित जयभगवान उपप्रधान ब्रह्मण समाज,देवकी पंडित,मदन पंडित,नरेश पंडित,रवि भारद्वाज,कालू प्रधान, रोहित पेंगवाल,गिर्राज प्रजापति मंडल अध्यक्ष ओबीसी, चमक पंडित, मोहित पंडित, पप्पल पंडित राजेंद्र प्रजापति,प्रिंस सैनी,प्रेमचंद जी,मनीष एडवोकेट,कलुआ
आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
फ़ोटो:- अरुण सिंह का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता।
Khabarhaq
Author: Khabarhaq

0 Comments

No Comment.

Advertisement

हिरयाणा न्यूज़

महाराष्ट्र न्यूज़

हमारा FB पेज लाइक करे

यह भी पढ़े

Please try to copy from other website