Khabarhaq

शहीदों की भूमि मेवात में ऐतिहासिक होगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा -दीपेंद्र हुडा — भाजपा देश में नफरत और राहुल गांधी लोगो में मोहब्बत बांट रहे हैं  उदय भान कांंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

Advertisement

शहीदों की भूमि मेवात में ऐतिहासिक होगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा -दीपेंद्र हुडा

— भाजपा देश में नफरत और राहुल गांधी लोगो में मोहब्बत बांट रहे हैं  उदय भान कांंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

–अकेले पुन्हाना से दस हजार कार्यकर्ता भारत जोड़ो कार्यक्रम में भाग लेंगे – विधायक मोहम्मद इलियास

 

 

फोटो — पिनगवां में जनसभा को संबोधित करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और बैठे प्रमुख नेता

 

यूनुस अल्वी 

पिनगवां/मेवात 

 

आगामी 21 दिसंबर को राहुल गांधी के नेतृत्व में हरियाणा आ रही भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी व उसमें भागीदारी के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान और सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने पुनहाना विधानसभा के कस्बा पिनगवां और फिरोज़पुर झिरका में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।

 

पुनहाना में कार्यक्रम का आयोजन विधायक मोहम्मद इलियास और पूर्व विधायक हबीबुर्रहमान ने किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि भारत जोड़ो यात्रा में मुंडाका बॉर्डर पर पुनहाना विधानसभा से दस हजार से भी अधिक कार्यकर्ता और महिलाएं भाग लेंगे।

वही सभी लोगो को भारत जोड़ो यात्रा में भागीदारी का न्यौता दिया व इसकी सफलता के लिए सबको जिम्मेदारी सौंपी। कार्यकर्ताओं ने दोनो हाथ उठाकर हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा के शानदार स्वागत करने का समर्थन किया।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा लोगो को संबोधित करते हुए कहा की महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार से त्रस्त हरियाणा की जनता भारत जोड़ो यात्रा में भागीदारी का बेसब्री से इंतजार कर रही है।

दीपेन्द्र हुड्डा ने बताया कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक लगभग 3500 किलोमीटर से ज्यादा पैदल भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। ये यात्रा 21 दिसंबर को हरियाणा में पहले चरण में शहीदों को भूमि मेवात इलाके के फिरोजपुर झिरका से प्रवेश करेगी और नूह, मेवात, सोहना, गुड़गांव, फरीदाबाद होते हुए दिल्ली में राजघाट पहुंचेगी। यात्रा के स्वागत की सबसे बड़ी जिम्मेदारी नूह जिले की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को 6 बजे से पहले ही सुबह मुंडका बार्डर पहुँचने का आवाह्न किया।

इस मौके पर सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने घोषणा की कि वे 10 सूत्रीय जोड़ो कार्यक्रम के साथ कर रहे हे प्रदेशव्यापी दौरा

• जोड़ो की भावना स्पष्ट करते हुए दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा – भारत जोड़ो यानी नफरत को प्यार से जोड़ो, गरीब को पीले कार्ड, 100-100 गज मुफ़्त प्लॉट व मकान से जोड़ो

• भारत जोड़ो के माध्यम से भारत को जोड़ेंगे साथ ही हरियाणा में बदलाव लाने का संकल्प लेंगे-

• महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार को रोजगार से जोड़ो। बिजली के 300 यूनिट मुफ्त से जोड़ो, बुजुर्गो को 6 हजार पेंशन से जोड़ो फार्मूला लेकर चल रहे हैं।

वही प्रदेश अध्यक्ष उदय भान ने कहा कि आज देश और प्रदेश में भाजपा सरकार ने लोगों को जाति धर्म में बांट कर रख दिया है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अब भारत जलाओ पार्टी बनकर रह गई है और कांग्रेस कावेरी गंगा सरस्वती का एक संगम है उन्होंने कहा कि आज भाजपा संस्थाओं को समाप्त कर रही है मीडिया सरकार की वंदना करती है, हिंदू मुसलमान के नाम पर, श्मशान घाट कब्रिस्तान के नाम पर देश को बांटा जा रहा है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मकसद देश के लोगों में आपसी भाईचारा मोहब्बत कायम करना है। उदय भान ने कहा भाजपा देश में नफरत और राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के जरिए लोगो में मोहब्बत बांट रहे है।

पिनगवां में आयोजित जन सभा को विधान सभा में प्रतिपक्ष के उप नेता चौधरी आफताब अहमद, कांग्रेस ओबीसी सेल के राष्ट्रीय चेयरमैन कैप्टन अजय यादव, पूर्व विधायक हबीबुर्रहमान, पूर्व विधायक शहीदा खान, पूर्व चेयरमैन खुर्शीद नरियाली, गफ्फार कुरेशी सहित प्रमुख नेताओं ने संबोधित किया और भारत जोड़ो यात्रा को कामयाब बनाने का प्रदेश अध्यक्ष को भरोसा दिया।

वही जनसभा में नेताओ के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।

Khabarhaq
Author: Khabarhaq

0 Comments

No Comment.

Advertisement

हिरयाणा न्यूज़

महाराष्ट्र न्यूज़

हमारा FB पेज लाइक करे

यह भी पढ़े

Please try to copy from other website