Khabarhaq

खिलाड़ी लड़कियों का यौन शोषण करने वाले हरियाणा के खेल मंत्री और देश के कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष को गिरफ्तार करो

Advertisement

खिलाड़ी लड़कियों का यौन शोषण करने वाले हरियाणा के खेल मंत्री और देश के कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष को गिरफ्तार करो

Khabar Haq

Grugram
खिलाड़ी लड़कियों का यौन शोषण करने वाले हरियाणा के खेल मंत्री और देश के कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष को गिरफ्तार करो,मंत्री मण्डल से बर्खास्त करो, 22 जनवरी को करेंगे चण्डीगढ़ में प्रदर्शन :- उषा सरोहा

जनवादी महिला समिति जिला कमेटी गुड़गांव हरियाणा के खेल मंत्री पर नेशनल एथलीट व जूनियर कोच द्वारा लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों की निष्पक्ष जांच और खेलमंत्री को हटाए जाने की मांग करती है।
गौरतलब है कि नेशनल एथलीट व जुनियर कोच ने हरियाणा के खेल मंत्री पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला कोच ने इस घटना की शिकायत डीजीपी कार्यालय, सीएम हाउस, गृह मंत्री और डायरेक्टर खेल विभाग को भी दी थी परन्तु कोई कार्रवाई नहीं की गई।
प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए जनवादी महिला समिति की राज्य महासचिव उषा सरोहा, जिला सचिव भारती, जिला प्रधान रामवति ने कहा कि यह घटना बहुत ही शर्मनाक है । एक तरफ हरियाणा की लड़कियां खेलों में पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन कर रही हैं दुसरी तरफ यौन शोषण की ये घटनाएं
दर्शाती हैं कि हमारी मानसिकता महिलाओं और लड़कियों के प्रति एक दम निचले दर्जे की है |

खेलमंत्री जैसे बेहद जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति जब ऐसे
अपराध कर रहे हैं तब और
किसी और क्या लड़कियां क्या उम्मीद करें?
इससे भी अफसोस जनक बात यह है कि राज्य सरकार द्वारा महिला कोच द्वारा हर स्तर पर शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी। बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ अभियान चलाने वाली भाजपा सरकार महिला कोच को निष्पक्ष जांच के लिए भी आश्वस्त नहीं कर पा रही है। इसके विपरित आरोपित खेलमंत्री उल्टा महिला कोच के चरित्र पर सवाल खड़े कर रहे हैं। महिला समिति की नेत्रियों ने कहा कि जब भी कोई महिला अपने शोषण के खिलाफ आवाज उठाती है तब उसके चरित्र पर हमले किये जाते हैं, ये मानसिकता बहुत घातक है |

राज्य महिला आयोग भी निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करवाने की बजाए राज्य सरकार की कठपुतली की तरह काम कर रहा है। मंत्री को बचाने के विभागिय संस्थाओं को भी जुटाया जा रहा है। यह घटनाक्रम हरियाणा में महिलाओं की सुरक्षा की गम्भीर स्थिति की तरफ इशारा करता है।
जो हरियाणा की खिलाड़ी लड़कियों के साथ हो रहा है उससे देश की खिलाड़ी लड़कियां भी अछूती नहीं हैं
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक
महिला कुश्ती में देश की सबसे अधिक पदक जीतने वाली विनेश फोगाट और साक्षी मलिक दिल्ली में धरने पर बैठी हैं। उनका कहना है कि भारतीय कुश्ती फेडरेशन Wrestling Federation of India (WFI) का अध्यक्ष भाजपा सांसद ब्रिज भूषन शरण सिंह उनका यौन उत्पीड़न करता है।
मोदी जी इस धरने से बस कुछ फर्लांग की दूरी पर हैं पर इस मसले पर चुप्पी साधे हैं ऐसे बचेगी बेटियां?
जनवादी महिला समिति राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगमति सांगवान,राज्य महासचिव उषा सरोहा, राज्य अध्यक्ष सविता, राज्य कोषाध्यक्ष राजकुमारी दहिया ने कहा कि उक्त घटनाओं की निष्पक्ष जांच की जाए। जब तक जांच पूरी नहीं होती तब तक खेल मंत्री
व कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष
को उनके पद से हटाया जाए ताकि निष्पक्ष जांच सम्भव हो पाए।
उषा सरोहा कहा 22 जनवरी को खेल मंत्री सदींप सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चण्डीगढ़ में दर्जनों संगठनों द्वारा हजारों की संख्या में प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा जिसमें गुड़गांव से लोग शामिल होंगे
उषा सरोहा
राज्य महासचिव
9899810515

Khabarhaq
Author: Khabarhaq

0 Comments

No Comment.

Advertisement

हिरयाणा न्यूज़

महाराष्ट्र न्यूज़

हमारा FB पेज लाइक करे

यह भी पढ़े

Please try to copy from other website