Khabarhaq

पति पर लगाया पत्नी ने यौन उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी।

Advertisement

पति पर लगाया पत्नी ने यौन उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी।

 

नसीम खान

तावडू,

उपमंडल के गांव की एक महिला ने अपने ही पति पर यौन उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।सदर थाना पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तावडू उपमंडल के एक गांव में रहने वाली महिला ने अपने ही पति राजीव कुमार पर आरोप लगाया है कि पति ने मर्जी के विरुद्ध जबरन दुष्कर्म किया।विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। महिला का कहना है कि पति राजीव काफी समय से यौन उत्पीड़न कर रहे हैं।मर्जी के विरुद्ध दुष्कर्म करने के साथ-साथ अप्राकृतिक तरीके से जबरन संबंध बनाकर शारिरिक यातनाएं देते हैं।एक बार विरोध किया तो रस्सी से बांधकर मारा पीटा गया।परेशान महिला ने अपने परिजनों को अपनी पीड़ा बताई तो उन्होंने पति को समझाने का प्रयास किया।लेकिन पति सभी की बातों को अनसुना कर जबरन पत्नी का यौन उत्पीड़न करता रहा।पीड़िता ने बताया कि बीते 27 मार्च को पति ने जबरदस्ती की थी।जिसके बाद उनकी तबीयत खराब गई।उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर पहुंची तो फिर उसी प्रकार यातनाएं दी गई। विरोध किया तो मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।पुलिस ने आरोपी पति राजीव कुमार के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

Khabarhaq
Author: Khabarhaq

0 Comments

No Comment.

Advertisement

हिरयाणा न्यूज़

महाराष्ट्र न्यूज़

हमारा FB पेज लाइक करे

यह भी पढ़े

Please try to copy from other website