Khabarhaq

बिना जाति धर्म देखे भाजपा ने दिया सबको समान लाभ:- विधायक सत्यप्रकाश जरावता

Advertisement

बिना जाति धर्म देखे भाजपा ने दिया सबको समान लाभ:- विधायक सत्यप्रकाश जरावता।

 

ख़बरहक़

पुनहाना/मेवात

 

भाजपा ने सबका साथ सबका विकास नारे के साथ बिना जाति धर्म देखें सरकारी योजनाओं को समान रूप से लाभ दिया है। भाजपा का विधायक नही होते हुए भी पुनहाना क्षेत्र में भरपूर विकास कार्य हुए हैं। उक्त बातें पुन्हाना प्रभारी पटौदी विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने पुनहाना में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहीं। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक सत्यप्रकाश जरावता का फूल मालाओं से भरपूर स्वागत किया।

विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोक कल्याण के लिए उज्जवला, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि जैसी अनेक योजनाएं लागू की है। जिनसे प्रदेश की जनता निरंतर लाभ ले रही है। भाजपा ने बिना जाति धर्म देख कर जनता को निष्पक्ष रुप से सभी योजनाओं का समान रूप से लाभ दिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी के समय में केवल भारत ही एकमात्र ऐसा देश था, जहां कोई भी व्यक्ति भूख से नहीं मरा और लॉकडाउन की संपूर्ण अवधि में सभी को समान रूप से घर पर भोजन प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि सरकार ने पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखते हुए जहां भाई भतीजावाद को खत्म करते हुए नौकरियों में केवल योग्य पात्रों को ही जगह दी। वहीं बैंक के माध्यम से किसानों को मुआवजे का सीधा भुगतान तथा पात्र लोगों को सब्सिडी व सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिया है।

विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने कहा कि प्रदेश में आगामी समय में नगर पालिका व नगर परिषद चुनाव होने हैं। जिनमें जनता सरकार के कामों से खुश होकर हर जगह भाजपा के मेयर व चेयरमैन बनाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में आगामी चुनावों में कमल खिलने वाला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि लोगों की समस्याओं को घर-घर जाकर साझा कर उन्हें प्रशासन के समक्ष उठाएं। जिससे लोगों की समस्याएं कम हो सके। उन्होंने कहा कि मेवात की तीनों सीटों पर कमल खिलेगा। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ ओमवीर, जिला उपाध्यक्ष कमल प्रकाश सैनी, सुभाष भारद्वाज, नरेंद्र तिवारी, मंडल अध्यक्ष खिलौनी राम लेखराज भड़ाना, एजाज काठपुरी, आरिफ एजाज, तारीफ खुर्शीद, जुबेर पार्षद सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

फोटो:- कार्यकर्ताओं को संबोधित करते विधायक सत्य प्रकाश जरावता।

Khabarhaq
Author: Khabarhaq

0 Comments

No Comment.

Advertisement

हिरयाणा न्यूज़

महाराष्ट्र न्यूज़

हमारा FB पेज लाइक करे

यह भी पढ़े

Please try to copy from other website