Khabarhaq

बीजेपी जजपा छोड़कर एक दर्जन लोगों ने आफताब अहमद की मौजूदगी में की कांग्रेस ज्वाइन 

Advertisement

बीजेपी जजपा छोड़कर एक दर्जन लोगों ने आफताब अहमद की मौजूदगी में की कांग्रेस ज्वाइन 

यूनुस अल्वी

नूंह/मेवात 

21 दिसंबर को हरियाणा के मेवात आ रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का असर मेवात में नजर आ रहा है। शनिवार को नूंह जिला कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष उदय भान, राज्य सभा सांसद दिपेंद्र सिंह हुड्डा की बैठक के दौरान नूंह विधायक व कांग्रेस विधायक दल के उप नेता आफताब अहमद की अगुवाई में दर्जन भर गणमान्य लोगों ने भाजपा जजपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। पूर्व भाजपा प्रताशी जाकिर हुसैन के समर्थक लोगों ने उन्हें छोड़कर आफताब अहमद का दामन थाम लिया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान, राज्य सभा सांसद दिपेंद्र सिंह हुड्डा व नूंह विधायक आफताब अहमद ने कांग्रेस का पटका पहनाकर उन्हें पार्टी में शामिल कराया। दिपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि नये सदस्यों को पार्टी में उचित मान सम्मान दिया जाएगा, हमारे कार्यकर्ता हमारी रीढ की हड्डी हैं, उनके दुख सुख में कांग्रेस पार्टी खडी रहेगी।

बता दें कि छपेडा गांव के रविंद्र सरपंच, प्राइवेट स्कूल यूनियन नूंह प्रधान देशराज तंवर, जजपा जिला सचिव उमेश तंवर, एडवोकेट विपीन जैन जिला प्रधान जैन संघ नूंह, शकील राशिद रायपुरी, फारूक रहमत बाबुपुर, जुहरू गवालदिया आदि ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया।

 

नूंह विधायक आफताब अहमद ने कहा कि भाजपा जजपा अपने स्वार्थ की राजनीति कर रही हैं उन्हें जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है। प्रदेश का हर वर्ग चाहे किसान हो, युवा, जवान हों या कर्मचारी व्यापारी, छात्र हों या महिलऐं सभी भाजप जजपा सरकार से त्रस्त हैं। महंगाई, बेरोज़गरी, भ्रष्टाचार का ऐसा बोलबाला है कि हरियाणा इनमें नंबर वन बन गया है। लोग कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था जता रहे हैं , अपने परिवार रूपी कार्यकर्ताओं के लिए पूरा मान सम्मान देकर उनके हितों की लड़ाई लगेंगे।

आफताब अहमद ने कहा कि हिमाचल के बाद अब हरियाणा में प्रदेश सरकार बनने जा रही है, पार्टी स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाएगी। एक सवाल के जवाब में आफताब अहमद ने कहा कि सिर्फ गुजरात को छोड़कर भाजपा हर जगह चुनाव हारी है, लोग भाजपा व इनके सहयोगियों की चाल, चेहरा और चरित्र समझ चुके हैं।

 

विधायक आफताब अहमद ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मेवात में ऐतिहासिक होगी।

Khabarhaq
Author: Khabarhaq

0 Comments

No Comment.

Advertisement

हिरयाणा न्यूज़

महाराष्ट्र न्यूज़

हमारा FB पेज लाइक करे

यह भी पढ़े

Please try to copy from other website