Khabarhaq

रोहतक पुलिस ने नवीन जयहिंद को उसके साथी सोनू सहित किया गिरफ़्तार*  अदालत ने भेजा जेल

Advertisement

#स्टाफ नर्स भर्ती के मामले में सरकारी कार्य मे बाधा डालते हुए चेयरपर्सन के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला*

*नवीन जयहिंद को उसके साथी सोनू सहित किया गिरफ़्तार* 

Khabar haq, Rohtak 

स्टाफ नर्स भर्ती मामले मे नवीन जयहिंद व एसओ ईश्वर सिंह ने अन्य व्यक्तियो के साथ मिलकर सरकारी कार्य मे बाधा डालते हुए चेयरपर्सन के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस टीम ने आज नवीन जयहिंद को उसके साथी सोनू सहित गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो को आज पेश अदालत कर अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा गया है। सीएसओ ईशवर सिंह को कल ही गिरफ्तार कर शामिल जांच किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री उदय सिंह मीना ने बताया कि डीएमईआर हरियाणा द्वारा स्टाफ़ नर्स कीं भर्ती के लिए सोशल मापदंड व दस्तावेज़ों की वेरिफ़िकेशन का काम यूएचएस रोहतक को सौंपा गया है। जिसके लिए एक कमेटी को गठित कर अमित सिंधू को चेयरपर्सन बनाया गया। अमित सिंधू की शिकायत के आधार पर थाना पीजीआईएमएस मे धारा 148/149/323/332/353/186/506/427 भा.द.स के तहत अभियोग संख्या 370/2022 अंकित कर जाँच शुरू की गई है। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि कमेटी यूनिवर्सिटी द्वारा दी गई हिदायतों अनुसार अपना कार्य कर रही थी। दिनांक 12.12.2022 को 2 अज्ञात युवक रजिस्टार ऑफिस का हवाला देते हुए अमित सिंधू से मिले व भर्ती से संबंधित जानकारी हासिल कर व फोटो लेकर बाहर चले गए। दिनांक 13.12.2022 को वही एक युवक एक अन्य युवक के साथ मिलकर आए व अमित सिंधू के साथ बहस करने लगे। दिनांक 14.12.2022 को दोपहर दो बजे कालेज ऑफ फार्मसी के गेट पर नवीन जयहिंद भीड के साथ इकट्ठा होकर प्रदर्शन करने लगे व अंदर घुसने की कोशिश की। अमित सिंधू ने यूनिवर्सिटी के सीएसओ ईश्वर सिंह को फोन कर उचित सिक्योरिटी के प्रबंध करने के लिए कहा। गार्ड ने अमित को बताया कि ईश्वर सिंह डयूटी पर नही है। कुछ देर बाद ईश्वर सिंह व नवीन जयहिंद करीब 80/100 लोगो के साथ ज़बरदस्ती करते हुए अन्दर घुस गए। ईश्वर, नवीन जयहिंद ने अमित के साथ बहस करते हुए मारपीट करनी शुरु कर दी की व जान से मारने की धमकी दी। अमित सिंधू ने अपने आप को बचाने के लिए पीछे के दरवाजे से वाशरुम मे जाकर अपना बचाव किया। डयूटी पर तैनात सुमन ने बीच बचाव किया व दरवाजा बंद कर दिया।

दौराने जांच दिनांक 14.12.2022 को आरोपी सीएसओ ईश्वर सिंह को गिरफ़्तार कर शामिल जांच किया गया। दिनांक 15.12.2022 को उप पुलिस अधीक्षक श्री महेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नवीन जयहिंद व सोनू पुत्र अतर निवासी मोखरा को गिरफ्तार किया है। मामलें की गहनता से जांच की जा रही है।

Khabarhaq
Author: Khabarhaq

0 Comments

No Comment.

Advertisement

हिरयाणा न्यूज़

महाराष्ट्र न्यूज़

हमारा FB पेज लाइक करे

यह भी पढ़े

Please try to copy from other website