Khabarhaq

Rahul गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की मेवात से फरीदाबाद तक यात्रा और स्टे लाइव लोकेशन देखें किस दिन कहा रहेंगे

Advertisement

हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा की सभी तैयारियां पूर्ण

शक्ति सिंह गोहिल, उदयभान और दीपेंद्र हुड्डा ने गुरुग्राम में एलईडी प्रचार वाहनों को दिखायी हरी झंडी

• शक्ति सिंह गोहिल, चौ. उदयभान, दीपेंद्र हुड्डा, राव दान सिंह, ने फिरोजपुर झिरका स्थित मौके पर पहुँचकर फाइनल तैयारियों का जायजा लिया
• कार्यक्रम स्थल पर एक-एक पॉइंट का बारीकी से निरीक्षण किया, ताकि कहीं कोई कसर बाकी न रहे
• हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा ऐतिहासिक होगी और पिछले सारे रिकार्ड तोड़ देगी – दीपेन्द्र हुड्डा
• प्रदेश कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा के लिए गठित कमेटियों की रिपोर्ट ली, काम पर संतोष जताया

यूनुस अलवी 

गुरुग्राम, 19 दिसंबर

हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा के आगमन और स्वागत की सभी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। आज गुरुग्राम में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ. उदयभान और सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने LED प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ. उदयभान, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी राव दान सिंह, विधायक गीता भुक्कल, विधायक आफताब अहमद, विधायक मामन खान ने राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर फिरोजपुर झिरका स्थित मौके पर पहुँचकर फाइनल तैयारियों का जायजा लिया और पूरे रूट का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष के साथ दीपेन्द्र हुड्डा ने कार्यक्रम स्थल पर एक-एक पॉइंट का बारीकी से निरीक्षण किया, ताकि कहीं कोई कसर बाकी न रहे।

इस अवसर पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने को लेकर पूरे हरियाणा में खास तौर से युवा वर्ग में उत्साह और जोश का माहौल है। हर वर्ग स्वतःस्फूर्त ढंग से इस यात्रा से जुड़ रहा है। उन्होंने दावा किया की हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा ऐतिहासिक होगी और पिछले सारे रिकार्ड तोड़ देगी। उन्होंने बताया की आधुनिक प्रचार माध्यमों को मैदान में उतारा गया है। ये सभी प्रचार वाहन ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ शहरी इलाकों में भी घूम-घूम कर प्रचार करेंगे, यात्रा से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे और लोगों को इस यात्रा में शामिल होने के लिए प्रेरित करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष चौ. उदयभान ने बताया की भारत जोड़ो यात्रा 21 दिसंबर को प्रातः 6 बजे हरियाणा में प्रवेश करेगी और इसलिये प्रदेश के दूसरे हिस्सों से बड़ी संख्या में आ रहे कार्यकर्ता 20 दिसंबर की शाम को ही मुंडाका बार्डर पर पहुंच जायेंगे। कार्यकर्ताओं के ठहरने और खाने-पीने के इंतजाम का बारीकी से निरीक्षण किया गया और सारी तैयारियों को पुख्ता किया गया ताकि कहीं कोई कोर-कसर बाकी नहीं रह जाए। इस दौरान प्रदेश प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने भारत यात्रियों, प्रदेश यात्रियों के खान-पान और रहने की तैयारियों को भी देखा और संतोष जताया। प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा 21 दिसंबर को हरियाणा की पावन धरा पर पहुंच रही है। भारत जोड़ो यात्रा सुबह ठीक 6 बजे तयशुदा समय से शुरु हो जाती है। उन्होंने प्रदेश यात्रियों और यात्रा में शामिल होने वाले सभी लोगों से अनुरोध किया कि कम से कम सुबह 5 बजे उठकर अपने दैनिक कार्यों से निवृत्त हो जाएँ और 6 बजे से पहले ही यात्रा के लिये निर्धारित स्थान पर पहुंच जाएं।

उल्लेखनीय है कि यात्रा के स्वागत और हरियाणा में यात्रा के दौरान की तैयारियों के लिये जिन कमेटियों का गठन किया है उनमें प्रचार माध्यम प्रबंधन, चिकित्सा, टेंट प्रबंधन, ट्रांस्पोर्ट, सांस्कृतिक, बिजली-पानी और साफ-सफाई, आवास, खान-पान, प्रशासन, महिला यात्री प्रबंधन, मीडिया प्रबंधन, कंट्रोल रूम और समन्वय समिति, आमंत्रण समिति, सुरक्षा, सोशल मीडिया समिति प्रमुख हैं। जिनकी तैयारियों को लेकर आज प्रदेश प्रभारी ने रिपोर्ट मांगी। हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश प्रभारी राव दान सिंह ने एक-एक बिन्दु पर जानकारी दी। प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने समितियों की अभी तक की तैयारियों पर संतोष जताया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक गीता भुक्कल, विधायक आफताब अहमद, विधायक मामन खान, विधायक इंदुराज नरवाल, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज समेत स्थानीय वरिष्ठ काँग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
***

 

*BHARAT JODO YATRA HARYANA ROUTE MAP WITH LOCATIONS*

Day 105: 21st December 2022

*06:00* — Padyatra Resumes from *(MUNDAKA BORDER, FEROZPUR JHIRKA)* Patan Udaipuri opposite RK filling station, Nuh Haryana

https://maps.google.com/?q=27.688326,76.912399

*10:00* — Morning Break at Firozpur Jhirka Anaj Mandi.

https://maps.google.com/?q=27.796780,76.952293

*16:00* Padyatra Resumes from Nasirbas, Nuh.

https://maps.google.com/?q=27.843962,76.960205

*19:00* Evening Break at  Bhadas Nagina

https://maps.google.com/?q=27.942533,77.007652

*Night Halt at Akeda, Nuh*

https://maps.google.com/?q=27.989374,77.012161

*Day 106: 22nd December 2022*

*06:00* Padyatra Resumes from Malab Village near Petrol Pump

https://maps.app.goo.gl/3RTyyKaKBALH775w5?g_st=iw

*10:00* Morning Break at Ferozpur Namak, Nuh

https://maps.google.com/?q=28.118525,77.032997

*16:00* Padyatra Resumes from Ghasera Village

https://maps.google.com/?q=28.130728,77.065552

*19:00* Evening Break at Ambedkar Chowk Sohna

https://maps.google.com/?q=28.241840,77.070847

*Night Halt at Lakhwas sohna near Ballabgarh Mor*

https://maps.google.com/?q=28.235834,77.110451

*Day 107: 23rd December 2022*

*06:00* Padyatra Resumes from Harchand pur, Ballabhgarh Sohna Road

https://maps.app.goo.gl/mFdxspLxxXDJYJSp7?g_st=iw

*10:00* Morning Break at Pakhal village.

https://maps.google.com/?q=28.367155,77.224030

*16:00* Padyatra Resumes from Pali Chowk.

https://maps.google.com/?q=28.377241,77.245255

*19:00* Evening Break at Badkal Mor Faridabad Near kia showroom

https://maps.google.com/?q=28.431604,77.309006

*Night Halt at Faridabd*

https://maps.google.com/?q=28.443275,77.307396

Khabarhaq
Author: Khabarhaq

0 Comments

No Comment.

Advertisement

हिरयाणा न्यूज़

महाराष्ट्र न्यूज़

हमारा FB पेज लाइक करे

यह भी पढ़े

Please try to copy from other website