Khabarhaq

राहुल गांधी को लेकर फिरोज़पुर झिरका बना छावनी, कोई भी सड़क किनारे से कुदकर राहुल गांधी तक नही पहुंच सकता

Advertisement

राहुल गांधी को लेकर फिरोज़पुर झिरका बना छावनी, कोई भी सड़क किनारे से कुदकर राहुल गांधी तक नही पहुंच सकता

भारत  जोड़ो यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी, लोगों में उत्साह

21 दिसंबर को सुबह मुंडका बॉर्डर पर होगी राहुल गांधी की मेवात में पहली रैली

 

यूनुस अलवी

फिरोज़पुर झिरका/मेवात 

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस की सभी तैयारियां लगभग अंतिम चरण में हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आगामी 21 दिसंबर को राजस्थान से फिरोजपुर झिरका विधानसभा के मुंडका बॉर्डर से हरियाणा में प्रवेश कर रही है। मुंडका बॉर्डर से लेकर पूरे मेवात को कांग्रेस नेताओं ने होर्डिंग पोस्टर से पाट दिया है।

सड़क के दोनों और भारी तादात में कांग्रेस नेताओं के होर्डिंग, बैनर दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा हरियाणा सीमा में प्रवेश करने के करीब 1 किलोमीटर दूर दोहा गांव में विशाल जनसभा के लिए मैदान तैयार किया गया है। इसी मैदान के समीप 20 दिसंबर की रात रुकने वाले कांग्रेस नेताओं – कार्यकर्ताओं के लिए एक बड़ा टेंट लगाया गया है।

राहुल गांधी की यात्रा में भीड़ व स्वागत में कोई कोर कसर बाकी ना रहे इसके लिए कांग्रेस नेताओं ने दिन – रात एक किया हुआ है। नूंह जिले के तीनों कांग्रेस विधायक ही नहीं बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की साख भी इस भारत जोड़ो यात्रा की वजह से दांव पर है। भारत जोड़ो यात्रा दोहा से चलकर जैसे ही ऐतिहासिक फिरोजपुर झिरका शहर में प्रवेश करेगी तो अनाज मंडी फिरोजपुर झिरका में यात्रा में शामिल कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं अन्य नेताओं के लिए भोजन की व्यवस्था के साथ – साथ कुछ देर आराम करने की व्यवस्था की गई है।

इसके बाद यह यात्रा मेवात जिले की राजधानी कहलाने वाले बडकली चौक से होते हुए आकेड़ा गांव में रात्रि विश्राम करेगी। सभी जगह कोई कमी ना रहे इसलिए तीनों कांग्रेस विधायक दिन – रात मेहनत कर रहे हैं। बात अगर जनता की करें तो राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पब्लिक में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

अभी से ही दोहा इत्यादि गांव में बनाए गए रैली स्थल पर आसपास के गांव के लोगों की भारी भीड़ इंतजामों को देखने के लिए पहुंच रही है तो पुलिस के सैकड़ों अधिकारी व जवान अभी से सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

कुल मिलाकर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए हरियाणा कांग्रेस ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। दोहा के अलावा फिरोजपुर झिरका अनाज मंडी या अन्य किसी भी कार्यक्रम स्थल की बात करें तो एक बड़ा बैलून जिस पर राहुल गांधी का चित्र छपा हुआ है और भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र है।

वह हवा में लहराकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के अलावा लोगों का स्वागत करता दिखाई दे रहा है।

Khabarhaq
Author: Khabarhaq

0 Comments

No Comment.

Advertisement

हिरयाणा न्यूज़

महाराष्ट्र न्यूज़

हमारा FB पेज लाइक करे

यह भी पढ़े

Please try to copy from other website