Khabarhaq

इरशाद का दुबारा से ब्लॉक समिति का प्रधान बनना तय= 30 में से 28 ने दिया समर्थन  =पुन्हाना पंचायत समिति के प्रधान का चुनाव 26 दिसंबर को होगा

Advertisement

इरशाद का दुबारा से ब्लॉक समिति का प्रधान बनना तय= 30 में से 28 ने दिया समर्थन 
=पुन्हाना पंचायत समिति के प्रधान का चुनाव 26 दिसंबर को होगा
=इरशाद को उम्मीद, उसका निर्विरोध चुना जायेगा
फोटो=समिति के करीब 28 सदस्य इरशाद को समर्थन देते हुए
यूनुस अल्वी
नूंह/मेवात
   पंचायत समिति के प्रधान का चुनाव 26 दिसंबर को होना हैं, लेकिन उससे पहले ही 30 में से 28 पंचायत समिति सदस्य इरशाद खान को अपना समर्थन दे चुके हैं। इससे जाहिर होता है की इरशाद का लगातार दूसरी बार पुन्हना पंचायत समिति का प्रधान बन सकते हैं जबकि प्रधान पद के दावेदार इरशाद खान ने दावा किया हे की 29 वा मेंबर वह खुद है और 30 वें सदस्य से भी बात चल रही है। उसे उम्मीद है की आगामी 26 दिसंबर को उसे सर्वसम्मति से पुन्हाना पंचायत समिति का प्रधान चुन लिया जाएगा।
 आपको बता दे की इरशाद खान एक शिक्षित युवा है उन्होंने वकालत को डिग्री के साथ साथ एमबीए की हुई है। वह 2015 से 2022 तक पुन्हाना पंचायत समिति का प्रधान रहे चुके हैं।
आपको बता दें कि नूंह जिला में ब्लॉक समिति का भाजपा ने भले की सिंबल पर चुनाव नहीं लडा परन्तु वह अपने स्मर्पित को ब्लॉक प्रधान बनाने पर जोर दे रहे है। इससे जाहिर ही की भाजपा समर्थित ब्लॉक प्रधान इरशाद के पक्ष में अधिकतर पार्षद देखे जा रहे है |
इरशाद खान ने बातचीत के दौरान बताया की ब्लॉक समिति के सद्स्यों ने उनका पिछले कार्यकाल देखा है। वह सबको साथ लेकर चलते हैं यही कारण है की इस बार ब्लॉक समिति सदस्य उसे ही प्रधान देखना चाहते हैं। इरशाद का कहना है की भाजपा सब का साथ और सबका विश्वास लेकर काम करती है। आगामी चुनावों में मेवात क्षेत्र से भाजपा का प्रचंड बहुमत होगा। मेवात के लोग भाजपा पर अपना पूरा विश्वास बना चुके है और वो दिन दूर नहीं की मेवात भाजपामय होगा |
चित्र : इरशाद के साथ नवनिर्वाचित ब्लॉक समिति सदस्य
Khabarhaq
Author: Khabarhaq

0 Comments

No Comment.

Advertisement

हिरयाणा न्यूज़

महाराष्ट्र न्यूज़

हमारा FB पेज लाइक करे

यह भी पढ़े

Please try to copy from other website