Khabarhaq

मेवात का मुसलमान अब BJP-RSS को अछूत नहीं मानता ये बदलाव है या मौका वैसे मुस्लिम बहुल मेवात में अब भाजपा का कमल खिलने लगा है। एक बार जरूर पढ़े अंडर की बात

Advertisement

मुस्लिम बहुल मेवात में अब भाजपा का कमल खिलने लगा है।

-जिला प्रमुख, पिनगवां, पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका, इंद्री ब्लॉक समिति और पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका नगरपालिका में अपना चेयरमैन बना चुकी है।

 

यूनुस अलवी

नूंह/मेवात/हरियाणा 

भारतीय जनता पार्टी 1980 में वजूद में आई थी। इससे पहले जनसंघ के नाम से पार्टी थी। मुस्लिम समाज खासतौर से मेवात के लोग भाजपा और जनसंघ को मुस्लिम विरोधी पार्टी मानते रहे हैं। यहीं कारण है कि तावडू को छोड़कर आजतक नूंह जिला में भाजपा कमल नहीं खिला सकी है। जिस तरीके से इसबार भाजपा नूंह जिला में अपना जिला प्रमुख, पिनगवां, पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका, इंडरी ब्लोक समिति चेयरमैन और वाईस चेयरमैन तथा पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका नगरपालिका में अपने चेयरमैन और वाइस चेयरमैन तथा नूंह नगर परिषद में जजपा पार्टी के साथ मिलकर चेयरमैन और वाईस चेयरमैन पर कब्जा कर चुकी है। इस बार भाजपा को लगता है कि आने वाले विधानसभा के चुनावों में मेवात में कमल जरूर खिलेगा।

आपको बता दें कि मरहूम डाक्टर बशीर अहमद नगीना भाजपा पार्टी से जनसंघ से ही जुड़े रहे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री डाक्टर मंगल सेन, पूर्व राज्यपाल डाक्टर सूरज भान, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज पूर्व मंत्री रामविलास शर्मा के बेहद करीबी रहे थे। कोरोना काल में अचानक उनका देहांत हो गया था।

डाक्टर बषीर ने 1982 और 1991 में नूंह विधानसभा से चुनाव लड़ा लेकिन वह जीत नहीं सके। इसके अलावा जाकिर हुसैन, नसीम अहमद, नोक्षम चौधरी, भानी राम मंगला, जसवंत गोयल और तैयब हुसैन ने फिरोजपुर झिरका, नूंह और पुन्हाना से चुनाव लडा, लेकिन जीत नहीं सके। केवल 1996 में भाजपा और हविपा गठबंधन के साथ सूरजपाल ही भाजपा के विधायक बने थे। नूंह जिला के तावडू विधानसभा को तोड सोहना विधानसभा का हिस्सा बना देने के बाद सूरजपाल के पुत्र संजय सिंह विधायक हैं। भाजपा नूंह, फिरोजपुर झिरका और पुन्हाना विधानसभा में कभी अपना खाता नहीं खोल सकी है। इस बार भाजपा के नेताओं ने कमल खिलने की उम्मीद जरूर लगा रखी है।

 

मेवात में अब भाजपा के पास हैं मजबूत देता

मेवात के पहले विधायक चौधरी यासीन खान के पो़त्र एंव तीन राज्यों में मंत्री रहे चौधरी तैयब हुसैन के पुत्र वह हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक पूर्व विधायक जाकिर हुसैन नूंह से, पूर्व मंत्री शकरुल्लाह के पुत्र दो बार विधायक रहे नसीम अहम फिरोजपुर झिरका और पुन्हाना विधानसभा से नौक्षम चौधरी मजबूत उम्मीद है। जिनके भरोसे भाजपा मेवात में कमल खिलाने की उम्मीद लगाये बैठे है।

मेवात में एक जमाना था जब मेवात के मुस्लिम समाज भाजपा के नाम को भी सुनने को तयार नही होते थे, यही कारण रहा की डॉक्टर बशीर नगीना, जाकिर हुसैन, नसीम अहमद जेसे नेता भी भाजपा की टिकट पर कमल नही खिला सके। लेकिन आज समय बदल रहा हे या मौका फरिश्ती बढ़ रही है। अब ये तो आना वाला विधानसभा और लोक सभा के चुनाव ही बता पाएगी की मेवात का।मुस्लिम भाजपा के साथ कितना जुड़ा है। वैसे हाल ही में मेवात में जिला परिषद के हुए चुनावो में जहां भाजपा को हरियाणा में बुरी तरह नकार दिया था वही मेवात की जनता ने 25 में से 7 जिला परिषद के सदस्य जीता कर भेजे।

वैसे मेवात का इतिसाह बताता हे की ये हमेशा ही सत्ता के खिलाफ रहे हे। यही कारण हे आज मेवात देश में सबसे पिछड़ा हुआ जिला है। लेकिन अब सामाजिक लोग जो कुछ समय भाजपा को पानी पी पी कर कोसते थे आज वे भाजपा की गोदी में जा बेटे हे। वैसे जब उनसे बात करते हैं तो उनका कहना होता है की प्रदेश में सरकार भाजपा की हे इस लिए बुजुर्गो की तरह विपक्ष में रहेंगे तो कोई फायदा नही जब तक सरकार हे कुछ काम निकलवा ले बाद में जब चुनाव आएगा देख लेंगे। अब ये तो समय ही बताएगा की मेवात के मुस्लिम लोग भाजपा के साथ असल में जुड़ रहे हे या मौका की तलाश में हे।

 

क्या कहती हैं भाजपा नेत्री नोक्षम चौधरी

विदेष में लाखों रूपये की नोकरी का पेकेज छोड़ पुन्हाना से राजनीति की षुरूआत करने वाली नोक्षम चौधरी आजकल राजनीति में काफी सक्रिय हैं। पुन्हाना और पिनगवां पंचायत समिति, पुन्हाना नगरपालिका और जिला प्रमुख का चेयरमेन बनाने में उनकी अहम भूूमिका रही है। नौक्षम चौधरी कहती हैं कि भाजपा मेवात के लोगों के अछूत नहीं हैं बल्कि कांग्रेस नेताओं ने मुसलमानों को भाजपा का डर दिखाकर हमेषा वोट हासिल की है लेकिन यहां विकास की एक इंट तक नहीं लगाई है। अब मेवात की जनता कांग्रेस के मंसूबों को समझ चुकी है और भाजपा के साथ खुले दिल से जुड रहे हैं। मेवात के लोगों को उम्मीद जगी है कि भाजपा की उनके इलाके का विकास कर सकती है।

 

क्या कहते हैं विधायक आफताब अहमद

हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस प्रतिपक्ष के उपनेता एवं नूंह से कांग्रेस विधायक चौधरी आफताब अहमद का कहना है कि जो नेता कुछ समय पहले भाजपा को गालियां देते थे पानी पी पीकर कोसते थे उनके खिलाफ प्रदर्शन करते थे अब उन्होंने अपना रंग बदल लिया हे। अब वे गोडसे की विचारधारा के लोगो के साथ खड़े हो गए हैं। पहले वे पहलू कांड, रकबर कांड, साहिब कांड और दिगरहेडी जैसे कांड को भूल कर अपने मतलब और अपना फायदा उठाने के लिए उन्होंने भाजपा का दामन थामा है यह मौकापरस्त है यह भाजपा और आरएसएस में किसी का भी दामन थाम सकते हैं। इन्हें जनता की सेवा और समस्याओं से कोई सरोकार नहीं केवल यह मौकापरस्त की राजनीति करते हैं। आज ये गुरुग्राम में नमाजियों के पीटे जाने, नमाज पढ़ने से रोके जाने पर कुछ नहीं बोलते। मुसलमान और दलितों  पर जुल्म होता है तब नहीं बोलते आज मेवात हो या देश में कहीं भी मुसलमानों के पास जुल्म होता हो उनकी बात नहीं रखते क्योंकि यह गोडसे की विचारधारा के लोगों के साथ जो जा मिले हैं।

 

Khabarhaq
Author: Khabarhaq

0 Comments

No Comment.

Advertisement

हिरयाणा न्यूज़

महाराष्ट्र न्यूज़

हमारा FB पेज लाइक करे

यह भी पढ़े

Please try to copy from other website