Khabarhaq

रेवाड़ी निवासी अरविंद यादव बने हरियाणा टूरिज्म कॉरपोरेशन के चेयरमैन

Advertisement

*हरियाणा सरकार ने रेवाड़ी के निवासी अरविंद यादव को हरियाणा टूरिज्म कॉरपोरेशन का चेयरमैन किया नियुक्त* 

 

*अरविंद यादव ने आज चंडीगढ़ में पदभार ग्रहण किया*

 

*अरविंद यादव ने कहा, हरियाणा टूरिज्म कॉरपोरेशन को लाभ में लाने और विकास के लिए वे करेंगे भरपूर प्रयास*

 

Younus Alvi 

चंडीगढ़, 11 जनवरी –

हरियाणा सरकार ने रेवाड़ी के निवासी अरविंद यादव को हरियाणा टूरिज्म कॉरपोरेशन का चेयरमैन नियुक्त किया है। श्री अरविंद यादव ने आज यहां चंडीगढ़ में पदभार ग्रहण कर लिया।पर्यटन निगम के एमडी नीरज कुमार ने चेयरमैन डॉ अरविंद का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया

 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं कि, हमारा देश संसार के प्राचीनतम देशों में से एक है। यह विभिन्न भारतीय शहरों में आकर्षक ऐतिहासिक स्थलों, पारंपरिक स्थलों, रहस्यमय स्थानों सहित आकर्षक पर्यटक स्थलों से भरा हुआ है जो भारत को यात्रा और पर्यटन के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध करते हैं।

 

पूरी दुनिया के अलग-अलग स्थानों से लोग भारत में खूबसूरत स्थानों पर घूमने, देखने और पर्यटन के लिए आते हैं। वे अपने शहरों में वापस जाकर भारत के ऐतिहासिक स्थलों के बारे में अपने शब्दों में कहानियाँ लिखते हैं। वे अपने देश में भारत के ऐतिहासिक स्थलों के बारे में प्रशंसा करते हैं और भारत में पर्यटन को बढ़ावा देते हैं। वास्तु-कला संबंधी और सांस्कृतिक दृष्टि से, भारत पूरे विश्व में सबसे प्रसिद्ध देशों में से एक है। यहाँ परिधान (कपड़े), खान-पान, संस्कृति, परंपरा, भाषा, रहन-सहन का स्तर आदि में, विभिन्न धर्मों की उपस्थिति के कारण पूरे देश व हरियाणा में विविधता पायी जाती है। इसलिए लोग अपने जीवन में कम से कम एक बार भारत और हरियाणा को देखने के लिए उत्साहित होते हैं। ऐतिहासिक और शान्तिपूर्ण दृश्यों को देखने के लिए भारत और हरियाणा एकदम सही स्थान है। विविध रोचक और मनोरंजक मौसमी मेलों, त्योंहारों और कार्यक्रम समारोह नियमित रुप से प्रदेश में आयोजित होते हैं जो वास्तव में, लोगों का दिल जीत लेते हैं। वो लोग जो जीवन में एकबार हरियाणा में आते हैं वास्तव में हरियाणा की आत्मा को महसूस करते हैं।

 

उन्होंने कहा कि हरियाणा भारत का ऐसा राज्य है जो प्राचीन समय को जीवंत बनाये रखने और रोमांचक भविष्य को देखने में कामयाब रहा है। हरियाणा भारत का एक ऐसा प्रमुख राज्य है जो कला और संस्कृति को बहुत पसंद करता है और अपने सभी त्योहारों को मनाता है। यह राज्य न सिर्फ अपने पर्यटन और ऐतिहासिक स्थलों की वजह से इतना जाना जाता है बल्कि यह अपनी सुखद जलवायु और अपने विचित्र परिदृश्यों के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। हरियाणा भारत का सांस्कृतिक वाला हिस्सा है जहां की आधुनिक इमारतें, हरे-भरे खेत, एक समृद्ध संस्कृति इसको एक खास जगह बनाते हैं।

 

हरियाणा को दूध और मक्खन की भूमि के रूप में भी जाना जाता है और यह राज्य भारत के इसिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा है। हरियाणा को अपनी बेहतरीन हस्तकला और हथकरघा कार्निवाल के लिए भी जाना जाता है, इसके अलावा, यहां वनस्पतियों और जीवों की एक उत्कृष्ट विविधता भी पाई जाती है। यह राज्य वासी और आवासीय दोनों पक्षियों की कई प्रजातियों की मेजबानी करता है। यहां पर कई मंदिर और झीले स्थित है जो सच में देखने लायक हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा टूरिज्म कॉरपोरेशन को लाभ में लाने और इसके विकास के लिए वे अपनी ओर से भरपूर प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि टूरिज्म एक उद्योग है और इसका भविष्य बहुत ही उज्जवल है इसलिए हरियाणा में ऐसे कई टूरिज्म स्थान है जिन्हें विकसित करने के लिए उनके द्वारा भरपूर प्रयास किया जाएगा और वहां पर लोगों को टूरिज्म के अनुसार बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

 

श्री अरविंद यादव ने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री ने मोरनी तथा गुरुग्राम के दमदमा में विभिन्न प्रकार के टूरिज्म खेल को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाए हैं। मैं भी चाहूंगा कि ऐसे स्थानों पर टूरिज्म अपनी सुविधाएं पर्यटकों को दें ताकि टूरिज्म को बढ़ावा मिल सके। उल्लेखनीय है डॉक्टर अरविंद यादव इससे पहले हरको बैंक के 2 साल चेयरमैन रहे तथा बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

इस मौके पर हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और टूरिज्म विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

———

Khabarhaq
Author: Khabarhaq

0 Comments

No Comment.

Advertisement

हिरयाणा न्यूज़

महाराष्ट्र न्यूज़

हमारा FB पेज लाइक करे

यह भी पढ़े

Please try to copy from other website