Khabarhaq

पुन्हाना में 74 वें गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

Advertisement

पुन्हाना में 74 वें गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया  –स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों व युद्ध वीरांगनाओं को शॉल भेंट कर किया सम्मान
समारोह में विधायक जगदीश नायर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर किया ध्वजारोहण

यूनुस अलवी

मेवात
उपमंडल पुन्हाना में बृहस्पतिवार को 74वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विधायक जगदीश नायर ने बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण कर पुलिस की टुकड़ी की सलामी ली। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। समारोह में भाग लेने वाली टीमों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं विभिन्न विभागों व अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व समाजसेवियों को भी सम्मानित किया।


समारोह का सम्बोधित करते हुए विधायक जगदीश नायर ने कहा कि सन 1950 में आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। इसी संविधान के कारण हम सभी को समान न्याय, स्वतंत्रता एवं समानता का अधिकार मिला। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के साथ हमारे देशभक्तों के त्याग और बलिदान की एक लंबी गौरवगाथा जुड़ी हुई है।

देश को आजादी दिलाने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद और उधम सिंह जैसे अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने लम्बा संघर्ष किया। उन्होंने इस मौके पर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले सभी ज्ञात-अज्ञात शहीदों के साथ-साथ उन जांबाज जवानों को भी सलाम किया, जिन्होंने आजादी के बाद देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की बाजी लगा दी। आजादी की लड़ाई में हरियाणा प्रदेश का भी अहम योगदान रहा है। आज भी हरियाणा के नौजवान सेना में भर्ती होना अपनी शान समझते हैं। यही कारण है कि आज भारतीय सेना का हर दसवां जवान हरियाणा से है।


राज्य सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन एवं सुशासन के पथ पर चलते हुए कई अनूठी पहल की हैं। प्रदेश में हर व्यक्ति को उसके घर-द्वार पर ही सरकार की योजनाओं व सेवाओं का लाभ मिले, इसके लिए विभिन्न विभागों की योजनाओं व सेवाओं को ऑनलाइन किया जा रहा है। मेरा परिवार-मेरी पहचान कार्यक्रम के तहत सभी परिवारों के परिवार पहचान-पत्र बनाए जा रहे हैं।
इस अवसर पर पुन्हाना के डीएसपी शमशेर सिंह, नगर पालिका चेयरमैन बलराज सिंगला, नायब तहसीलदार व पुन्हाना के खंड शिक्षा अधिकारी सहित काफी प्रमुख लोग उपस्थित थे।

Khabarhaq
Author: Khabarhaq

0 Comments

No Comment.

Advertisement

हिरयाणा न्यूज़

महाराष्ट्र न्यूज़

हमारा FB पेज लाइक करे

यह भी पढ़े

Please try to copy from other website