Khabarhaq

इनेलो का कारवां आए दिन बढ़ता जा रहा है, भाजपा नेता सुनील मंडोत एवं जेजेपी के प्रत्याशी रहे सुरेश वर्मा इनेलो में हुए शामिल

Advertisement

भाजपा नेता सुनील मंडोत एवं जेजेपी के प्रत्याशी रहे सुरेश वर्मा इनेलो में हुए शामिल

-‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शुक्रवार को तेरहवें दिन पलवल हलके के गांव घोडी ओम वाटिका से शुरू हुई और आज बल्लभगढ़ हलके में प्रवेश कर गई
– सरकार सरपंचों को और अधिक ताकत देने की बजाय उनके अधिकार छीनने का काम कर रही है: अभय सिंह चौटाला

– हत्या, रेप, गैंगरेप, फिरौती, रंगदारी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं: अभय सिंह चौटाला

– 2019 में चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री ने 2022 तक किसानों की आय दोगुणी करने का वादा किया था, 2022 चला गया, मगर किसानों की आय दोगुणी तो नहीं हुई, बल्कि किसान और अधिक कर्जदार हो गया है

– हरियाणा में देश में सबसे अधिक बेरोजगारी दर है, लाखों युवा आज हताशा का शिकार हो गए हैं

Younus Alvi
बल्लभगढ़, 10 मार्च।
 आज बल्लभगढ़ में पार्टी को उस समय मज़बूती मिली जब बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र से जेजेपी के प्रत्याशी रहे श्री सुरेश वर्मा जी, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व एस.सी सेल जिला गुरूग्राम के प्रभारी सुनील मंडोत जी ने इंडियन नेशनल लोकदल की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी में शामिल हुए। आपका लोकदल परिवार में स्वागत है और पार्टी में आपको पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक  नफे सिंह राठी, पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री श्याम सिंह राणा जी व महेन्द्र चौहान जी उपस्थित रहे।

इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव एवं विधायक अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शुक्रवार को तेरहवें दिन पलवल हलके के गांव घोडी ओम वाटिका से शुरू हुई और आज बल्लभगढ़ हलके में प्रवेश कर गई।  लोगों ने नारेबाजी कर गर्मजोशी के साथ चौ. अभय सिंह चौटाला का जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों ने चौ. अभय चौटाला को सम्मान की प्रतीक पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
इस दौरान गांव घोड़ी में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने पहले दो वर्ष तक एक साजिश के तहत ग्राम पंचायतों के चुनाव नहीं करवाए। ग्रामीण विकास का पैसा सरकार के लोगों ने खाने का काम किया। उन्होंने कहा कि अब चुनाव करवाए जाने के बाद सरकार सरपंचों को और अधिक ताकत देने की बजाय उनके अधिकार छीनने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए इनेलो नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री नवनिर्वाचित सरपंचों को 1100 करोड़ रुपए ग्रांट देने की बात कहते हैं। हकीकत में किसी भी पंचायत के पास ग्रांट नहीं पहुंची है। इस बाबत वे 17 फरवरी से शुरू होने वाले सेशन में सरकार से सवाल पूछेंगे। उन्होंने कहा कि 2019 में चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री ने 2022 तक किसानों की आय दोगुणी करने का वादा किया था। 2022 चला गया, मगर किसानों की आय दोगुणी तो नहीं हुई, बल्कि किसान और अधिक कर्जदार हो गया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार ही हरियाणा के 21 लाख से अधिक किसान कर्जदार हैं।

इनेलो नेता ने कहा कि आज 27 प्रतिशत आपराधिक दर के साथ हरियाणा देश का सबसे असुरक्षित राज्य बन गया है। हरियाणा में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। हत्या, रेप, गैंगरेप, फिरौती, रंगदारी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आंकड़े भी इस बात की गवाही देते हैं। नैशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार हरियाणा में 2019 में 1137, 2020 में 1143 और 2021 में 1112 हत्याएं हुई। 2019 में महिलाओं के खिलाफ 14683, 2020 में 13 हजार, 2021 में 16658 केस सामने आए। 2019 में रेप की 1360 गैंगरेप के 165, 2020 में रेप के 1211 और गैंगरेप के 160 जबकि 2021 में रेप के 1546 एवं गैंगरेप के 176 मामले सामने आए। हरियाणा में हर रोज चार बलात्कार व तीन मर्डर हो रहे हैं। चिंता की बात ये है कि पुलिस विभाग में 20 हजार पद खाली पड़े हुए हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में बेरोजगार वर्ग सबसे अधिक मायूस है। हरियाणा में देश में सबसे अधिक बेरोजगारी दर है। लाखों युवा आज हताशा का शिकार हो गए हैं। इनेलो की सरकार बनने पर प्रत्येक घर से एक युवा को नौकरी दी जाएगी और बेरोजगारों को 21 हजार रुपए मासिक बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के अस्पतालों में न तो चिकित्सक हैं और न ही दवाई हैं। सरकारी स्कूलों को सरकार साजिश के तहत पीछे धकेल रही है। 300 स्कूल बंद कर दिए गए हैं। सरकारी स्कूलों में शिक्षक नहीं है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार ही हरियाणा में प्रिंसिपल के लगभग 1045 हाई स्कूल हैड मास्टर के 155, पोस्ट ग्रैजुएट टीचर के 13073, प्राइमरी स्कूल हैडमास्टर के 10, ट्रेंड ग्रैजुएट टीचर्स के 11041, जबकि जूनियर बेसिक टीचर के लगभग 17 पद खाली हैं। स्कूल शिक्षा विभाग में शैक्षणिक वर्ग में 127968 पद स्वीकृत हैं। वर्क लोड के हिसाब से लगभग 119910 शिक्षक होने चाहिए। इस समय करीब 94244 शिक्षक कार्यरत हैं। ऐसे में 25666 पद खाली पड़े हैं।
Khabarhaq
Author: Khabarhaq

0 Comments

No Comment.

Advertisement

हिरयाणा न्यूज़

महाराष्ट्र न्यूज़

हमारा FB पेज लाइक करे

यह भी पढ़े

Please try to copy from other website