Khabarhaq

नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की दो दिवसीय भूख हड़ताल

Advertisement

नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की दो दिवसीय भूख हड़ताल

सफाई कर्मचारियों की चेतावनी मांगें पूरी नहीं हुई तो होगी अनिश्चितकालीन हड़ताल

 

यूनुस अलवी

 

समान काम समान वेतन व अपनी अन्य मांगों को लेकर नगरपालिका के सफाई कर्मचारी शुक्रवार को नगर पालिका कार्यालय में दो दिन की भूख हड़ताल पर बैठ गए। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। सफाई कर्मचारियों का साफ कहना है कि प्रशासन द्वारा उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेगें।

सफाई कर्मचारियों के प्रधान धर्मवीर सिंह, राकेश, राजेश, अनिल, विजय, गीता, मीरा, मनोज, महावीर, राजकुमार, सुरेश, शांति, दीपक आदि का कहना है कि अपनी मांगों को लेकर वो दो दिन की भूख हड़ताल पर है। नगरपालिका पुन्हाना के सफाई कर्मचारी पहले भी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर चुके है लेकिन उनकी मांगें पूरी नहीं हुई। प्रशासन की ओर से उन्हें केवल आश्वासन दिया जाता है। हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि करीब डेढ वर्ष से उनका एरियर भी नहीं मिल रहा। विभाग की ओर से सफाई कर्मचारियों को मिलने वाले सामान जैसे साबुन तेल आदि भी उन्हें नहीं मिलता। अपने मानदेय से ही वो सामान खरीदते है। सफाई कर्मचारियों का कहना है एरियर के लिए नगरपालिका के अधिकारी झूठा आश्वासन देते है और उन्हें गुमराह कर रहे है। मांगों को लेकर आवाज उठाने पर उन्हें हटाने की बात करते है। इस दौरान नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों ने नारेबाजी पर साफ कहा कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो वो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होगें। हड़ताल को लेकर नगर पालिका के सचिव देवेन्द्र पांडे का कहना है कि एरियर को लेकर उच्च अधिकारियों को लिख दिया है और सफाई कर्मचारियों के सामान के लिए टेंडर दिया गया है जल्द ही सफाई कर्मचारियों को सामान के लिए कोई परेशानी नहीं होगी। वहीं नगरपालिका के कनिष्ठ अभियंता कृष्ण कुमार का कहना है कि सफाई कर्मचारियों के लिए मिलने वाले सामान के लिए टेंडर लगाया हुआ है। जल्द ही सफाई कर्मचारियों को साबुन तेल आदि के लिए कोई परेशानी नहीं होगी।

फोटो कैप्शन:- पुन्हाना नगरपालिका कार्यालय में अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी

Khabarhaq
Author: Khabarhaq

0 Comments

No Comment.

Advertisement

हिरयाणा न्यूज़

महाराष्ट्र न्यूज़

हमारा FB पेज लाइक करे

यह भी पढ़े

Please try to copy from other website