Khabarhaq

कुछ ही महीनों में टूट गई आरसीसी की बैंचे/नगर पालिका का विकास बन रहा हास्य का विषय

Advertisement

 

कुछ ही महीनों में टूट गई आरसीसी की बैंचे

 

नगर पालिका का विकास बन रहा हास्य का विषय

 

Younus Alvi Mewat

 

नगरपालिका पुन्हाना द्वारा शहर में विकास के नाम पर हजारों रुपए के बजट खर्च करके सार्वजनिक स्थानों पर आमजन के बैठने के लिए लगाई आरसीसी की बैंचे लगने के कुछ समय बाद ही टूटनी शुरू हो गई है। नगरपालिका द्वारा आमजन की सुविधा के लिए शुरू की गई बेंचो की सुविधा अब एक तमाशा बन कर रहे गई है। लोगो का कहना है कि नगरपालिका पुन्हाना द्वारा जनहित की सुविधा के लिए सार्वजनिक स्थानों पर आरसीसी बेंच लगाई गई थी। नगर पालिका ने मजबूत बैंच लगाने की बजाय घटिया मेटेरियल से बनी बैंचें लगवाकर खानापूर्ति की गई है। अब अधिकतर बेंचें टूटने लगी हैं।

आपको बता दे कि पुन्हाना शहर विकास का इंतजार काफी समय से कर रहा है। नगरपालिका में विकास तो क्या सफाई व्यवस्था भी ढंग से नहीं हो पा रही है। शहर में चुनाव के समय में किए वायदों के बाद विकास को आम नागरिक गली-गली मोहल्ले में जाकर ढूंढ रहा है।

बहरहाल शहर में कुछ ही समय पहले सैकड़ों की संख्या में हजारों रुपए का बजट खर्च करके सार्वजनिक स्थानों पर लोगो के बैठने के लिए लगाई गई आरसीसी बैंचे भी नगरपालिका का लंबे समय तक साथ नही दे पाई। यह बैंचे लगने के कुछ समय बाद ही टूटना शुरू हो गई। लोगो ने इस मामले की जांच कर कर्रवाई की मांग की हैं।

वही जब इस बारे में नगर पालिका सचिव नवीन पांडे से बात करनी चाहे तो उन्होंने अपना फोन नहीं उठाया|

 

 

फोटो कैप्शन: नगर पालिका द्वारा शहर के एक स्थान पर तीन भागो मे रखी हुई सीसी बेंच|

Khabarhaq
Author: Khabarhaq

0 Comments

No Comment.

Advertisement

हिरयाणा न्यूज़

महाराष्ट्र न्यूज़

हमारा FB पेज लाइक करे

यह भी पढ़े

Please try to copy from other website