Khabarhaq

भाजपाईयों ने पीएम मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व को सराहा

Advertisement

भाजपा की नीतियों से हो रहा जनकल्याण

भाजपाईयों ने पीएम मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व को सराहा

 

अंत राम खटाना

इंदरी (नूंह)

नूंह विधानसभा के भाजपा नेता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जाहिद हुसैन चेयरमैन व अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष गंगादान डागर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हो रहे समस्त देशवासियों के उत्थान व विकास को लेकर चलाई जा रही विकास की योजनाओं के अंतर्गत हो रहे विकास कार्यों पर जनता ने प्रचंड जीत की मोहर लगाई है। जनता ने सरकार के कार्यों के प्रति अपना विश्वास प्रकट किया है। सरकार अब ओर अधिक प्रतिबद्धता के साथ जनता की सेवा में जुट गई है। इससे देश के विकास को एक नई दिशा मिलेगी जो देश के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। भाजपा के नेतृत्व में देश विकास की बुलंदियों की ओर तेजी से अग्रसर होगा। जनहित में और अधिक जनकल्याणकारी कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि आज देश दुनिया में भाजपा सबसे बड़ा राजनीतिक दल है जो की देश के पीएम नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में लगा था जनहित के कार्य कर रहा है हाल में देश के राजस्थान, मध्यप्रदेश, छतीसगढ़ तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत से पता चलता है कि देश का बच्चा-बच्चा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों से पूरी तरह से संतुष्ट वह खुश है।

उन्होंने बताया कि हरियाणा प्रदेश में होने वाले आगामी समय में विधानसभा चुनाव में भाजपा अपने दम पर तीसरी बार सरकार बनाएगी। हरियाणा प्रदेश के लोगों ने 10 साल में भाजपा के सबका साथ सबका विकास के भलीभांति समझा है आज हरियाणा प्रदेश के युवाओं को उनकी काबिलियत के आधार पर हर क्षेत्र में पारदर्शिता के साथ आगे बढऩे का मौका दिया जा रहा है। कांग्रेस के राज में नौकरियों को बेचा जाता था लेकिन हरियाणा प्रदेश के विकास पुरुष मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने युवाओं की आवाज को समझा और उनके अधिकारों को देने का काम किया। उन्होंने कहा कि पूर्व में प्रदेश में कांग्रेस व इनेलो द्वारा जनता की उपेक्षा की गई लेकिन भाजपा ने जनहित के कार्यांे को रफ्तार दी है। 

Khabarhaq
Author: Khabarhaq

0 Comments

No Comment.

Advertisement

हिरयाणा न्यूज़

महाराष्ट्र न्यूज़

हमारा FB पेज लाइक करे

यह भी पढ़े

मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन का बेहतरीन कार्यक्रम में विधानसभा स्पीकर हरविंदर कल्याण, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी समेत विधायक जगमोहन आनंद व पवन खरखोदा दिग्गज पहुंचे। • उत्कृष्ट पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों को मुख्य अतिथि के हाथों संस्था ने दिलवाया सम्मान • सरकार के प्रतिनिधियों को कई महत्वपूर्ण मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

फर्जी डेथ सर्टिफिकेट तैयार कर सरकार की अप्राकृतिक देहांत स्कीम के रुपये हड़पने के जुर्म में सी.एस.सी संचालक सहित दो गिरफ्तार • लैबर डिपार्टमेंट कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर हड़प रहे थे सरकारी राशि

एमडब्ल्यूबी के 11 जनवरी को कर्ण लेक पर होने वाले कार्यक्रम में स्पीकर हरविंद्र कल्याण होंगे मुख्यातिथि* *आधुनिक पत्रकारिता और चुनौतियों होगी संगोष्ठी* *251 पत्रकारों को दस दस लाख की एक्सीडेंटियल पॉलिसी मुफ्त होगी प्रदान*

Please try to copy from other website