Khabarhaq

प्रदेश सरकार अधिकारियों का गलत इस्तेमाल करके लोकतंत्र का गला घोट रही है : आफताब अहमद 

Advertisement

प्रदेश सरकार अधिकारियों का गलत इस्तेमाल करके लोकतंत्र का गला घोट रही है : आफताब अहमद 

Younus Alvi

Nuh/Mewat

नूंह विधायक व कांग्रेस विधायक दल उप नेता आफताब अहमद ने प्रदेश की भाजपा जजपा सरकार पर जिले के अधिकारियों का गलत इस्तेमाल करके लोकतंत्र का गला घोटने का आरोप लगाया है।

 

मामला नूंह ब्लाक के चैयरमैन चुनाव से जुडा है, बुधवार को चुनाव होना था और ब्लॉक समिति सदस्य राहिला बानो सालाहेडी पक्ष के 18 सदस्य जिला सचिवालय पहुंचे लेकिन खबर मिली की एसडीएम अश्वनी कुमार अचानक बीमार हो गये है। राहिला बानो को नूंह विधायक आफताब अहमद का समर्थन है और बुधवार को उनका चैयरमैन बनना सिर्फ औपचारिकता लेकिन एसडीएम के अचानक बीमार होने से रंग मे भंग पड गया। ऐसा ही मामला पिनंगवा चैयरमैन चुनाव में देखने को मिला था जब एक पक्ष के पहुंचने पर एसडीएम अचानक बीमार हो गए थे।

जब कांग्रेस विधायक दल उप नेता आफताब अहमद से पत्रकारों ने इनकी प्रतिक्रिया ली तो उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा जजपा सरकार अधिकारियों का गलत इस्तेमाल करके लोकतंत्र का गला घोट रही है। ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया जब सरकार पंचायत, ब्लाक, नगर-निगम, निकाय चुनावों में अपने लोगों को बनाने के लिए लोकतंत्र व संविधान के विपरीत कार्य कर रही है। चुनाव में एक जीतता है एक हारता है लेकिन सरकारों का गलत नीति व नियत से अधिकारियों का इस्तेमाल निंदनीय है।

 

कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने बीडीपीओ, एडीसी से मामले को लेकर अपनी बात कही है। जिला उपायुक्त अजय कुमार आईएएस ट्रेनिंग के कारण उपलब्ध नहीं है।

कांग्रेस विधायक दल उप नेता आफताब अहमद ने कहा कि इस मामले को आगामी विधानसभा चुनाव में विधान सभा में उठाकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से सवाल जवाब लिया जाएगा।

 

विधायक आफताब अहमद ने कहा कि राजनीति में सिद्धांत और मर्यादित आचरण जरूरी है अन्यथा लोकतंत्र व संविधान का मूल लक्ष्य प्राप्त करना असंभव है।

 

विधायक आफताब अहमद ने कहा कि वो लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहेंगे और सरकार के गलत रवैए को सफल नहीं होने देंगे।

Khabarhaq
Author: Khabarhaq

0 Comments

No Comment.

Advertisement

हिरयाणा न्यूज़

महाराष्ट्र न्यूज़

हमारा FB पेज लाइक करे

यह भी पढ़े

Please try to copy from other website