Khabarhaq

हरियाणा में कांग्रेस पार्टी की सरकार आयेगी इसके कोई शक नहीं – राहुल गांधी

Advertisement

हरियाणा में कांग्रेस पार्टी की सरकार आयेगी इसके कोई शक नहीं – राहुल गांधी

हरियाणा में ऊर्जावान और जोशीला स्वागत मिला, सड़कों पर संगठन की ताकत दिखी – राहुल गांधी

देश की पूरी आर्थिक शक्ति 3-4 लोगों के हाथ में जा रही है, तेजी से बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई इसी का नतीजा है – राहुल गांधी

दीपेंद्र हुड्डा ने आज सफाई कर्मचारी, ग्रामीण चौकीदार, मनरेगा वर्कर, अर्धसैनिक बलों के पूर्व सैनिकों की राहुल गांधी से मुलाकात करायी

करनाल से धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पहुंची भारत जोड़ो यात्रा में सारा शहर सड़कों पर उमड़ा  

 

ख़बर हक़ 

करनाल/कुरुक्षेत्र, 8 जनवरी।

राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा आज करनाल से होकर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पहुंच गयी। सुबह हाड़ कंपा देने वाली सर्दी और गहरे कोहरे के बीच हजारों लोगों के साथ पदयात्रा डोडवा-तरावड़ी क्रासिंग से शुरु हुई और समाना बहु पहुंची। सारा शहर सड़कों पर उमड़ पड़ा। चारों ओर सिर ही सिर दिखायी दे रहे थे। कहीं परम्परागत नृत्य से तो कहीं शंख बजाकर स्वागत किया गया। भारी संख्या में महिलाएं यात्रा के स्वागत के लिये अपने घरों के बाहर दिखायी दी। इस दौरान राहुल गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ. उदयभान, सांसद दीपेंद्र हुड्डा लगातार कदम से कदम मिलाकर चलते रहे। यात्रा के दौरान सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने आज सफाई कर्मचारी, ग्रामीण चौकीदार, मनरेगा वर्कर, अर्धसैनिक बलों के पूर्व सैनिकों की राहुल गांधी से मुलाकात करायी। राहुल गांधी ने उनकी सारी बातों को ध्यान से सुना। इससे पहले आज जनरल दीपक कपूर ने भारत जोड़ो यात्रा में अपनी भागीदारी की।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कन्याकुमारी से हरियाणा पहुंची यात्रा को यहाँ बेहद ऊर्जावान और जोशीला स्वागत मिला। हरियाणा में संगठन की ताकत दिखायी दे रही है। उन्होंने सभी हरियाणावासियों का प्यार और समर्थन देने के लिये धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी की सरकार आयेगी इसके कोई शक नहीं। मुझे दिलचस्पी इस बात में है कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी की सरकार आये तो वो किसानों की सरकार हो, सबकी इज्जत करने वाली, सबकी बात सुनने वाली सरकार हो।

 

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान की आवाज को दबाया जा रहा है, नफरत और डर फैलाया जा रहा है, देश को बांटाने की कोशिशें की जा रही है। भारत जोड़ो यात्रा उसके खिलाफ है। यात्रा का लक्ष्य देश की जनता को देश की सच्ची आवाज सुनाने का है। उन्होंने कहा कि आज हिन्दुस्तान में असमानता बढ़ रही है। पूरी आर्थिक शक्ति 3-4 लोगों के हाथ में जा रही है। तेजी से बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई इसी का नतीजा है।

किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यात्रा के दौरान किसानों ने हरियाणा की सच्चाई बताई। आज किसान को चारों तरफ से घेरा जा रहा है। उसे सीधे डीजल पेट्रोल के दाम से, बीमा का मुआवजा न देकर, खाद के दाम से मारा जा रहा है। किसानों की आय दुगनी नहीं, कम हुई। किसानों को डेढ़ गुना MSP नहीं, महंगाई मिली। किसानों को नहीं, कर्ज़माफी बस अरबपतियों को मिली। प्रधानमंत्री ने काले कानून और निर्यात नीति को हथियार बना कर, किसानों पर चौतरफा आक्रमण किया। किसानों को पीछे छोड़ कर, भारत आगे नहीं बढ़ सकता। हमारी सरकार आयेगी तो किसानों का संरक्षण होगा उनकी मदद की जायेगी।

 

युवाओं की बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज देश में युवाओं से झूठ बोला जा रहा है। लाखों युवा डॉक्टर, इंजीनियर बनने का सपना लिये मेहनत करते हैं। लेकिन सच्चाई ये है कि 10 प्रतिशत को भी डॉक्टर, इंजीनियर की जॉब नहीं मिल पायेगी। हर रोज युवाओं के सपने टूट रहे हैं। सेक्टर रोजगार दे सकते हैं उनकी मदद नहीं हो रही है। छोटे व मध्यम उद्योगों को बर्बाद किया गया। उन्होंने बताया कि देश में रोजगार कहां से आएगा और कहा जब हम दूसरी हरित क्रांति लेकर आएंगे, कृषि को बढ़ावा देंगे, फूड प्रोसेसिंग फैक्ट्रियों के जाल बिछाएंगे। इससे करोड़ों लोगों को रोजगार मिल सकता है। इस देश में उत्पादक की इज्जत करनी पड़ेगी।

जब से आरएसएस ने संस्थाओं को पकड़ा है तब से लड़ाई राजनैतिक नहीं रह गयी। कांग्रेस पार्टी का इतिहास तपस्या का रहा है जबकि बीजेपी पूजा का संगठन है। आरएसएस चाहता है कि जबरदस्ती उनकी पूजा हो और देश में सभी लोग उनकी पूजा करें। भारत जोड़ोयात्रा में लाखों लोग तपस्या कर रहे हैं इसीलिये यह यात्रा सफल है। बीजेपी आरएसएस इस देश को जबरन पूजा की तरफ ले जा रही है। दोपहर विश्राम के बाद कुरुक्षेत्र में जिरबाड़ी से पुनः यात्रा आगे बढ़ती हुई पुराना बस अड्डा पहुंची। यहां से राहुल गांधी तय शेड्यूल के अनुसार राहुल गांधी करुक्षेत्र के पवित्र ब्रह्मसरोवर में पहले तीर्थ पूजन करेंगे, फिर अर्घ्य देकर दीप जलाएंगे और आरती करेंगे। प्रतापगढ़ में यात्रा का रात्रि ठहराव होगा।

पत्रकार वार्ता में AICC संचार प्रभारी जयराम रमेश, नेता प्रतिपक्ष चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौ. उदयभान, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय, AICC संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक राव दान सिंह, कुमारी शैलजा,गीता भुक्कल समेत कांग्रेस के सभी विधायकगण व पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

***

Khabarhaq
Author: Khabarhaq

0 Comments

No Comment.

Advertisement

हिरयाणा न्यूज़

महाराष्ट्र न्यूज़

हमारा FB पेज लाइक करे

यह भी पढ़े

Please try to copy from other website