Khabarhaq

पुन्हाना में उप न्यायिक न्यायालय की स्थापना की मांग को लेकर वकीलों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल 

पुन्हाना में उप न्यायिक न्यायालय की स्थापना की मांग को लेकर वकीलों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल
फोटो — पुन्हाना अदालत परिसर में हड़ताल पर बैठे वकील वकील

 

ख़बर हक़
नूंह/पुन्हाना
पुनहाना बार एसोसिएशन ने मंगलवार को पुन्हाना में उप न्यायिक न्यायालय की स्थापना की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है। इस मौके पर बार ने प्रस्ताव पारित कर एक एक कॉपी, मुख्य न्यायाधीश पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय, निरीक्षण न्यायाधीश पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय,  जिला  एवं सत्र न्यायाधीश नूंह और सिविल जज सह न्यायिक दंडाधिकारी, कैंप कोर्ट पुन्हाना को भेजी है।
    मंगलवार को बार एसोसिएशन पुन्हाना की प्रधान शेर मौहम्मद की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई। जिसमे पुन्हाना में डिवीजनल कोर्ट बनने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का फैसला लिया गया।
   धरने पर बैठे वकीलों का कहना है कि उन्हें बार-बार आश्वासन दिया गया कि पुनहाना में जल्दी ही स्थाई उपमंडलीय अदालत स्थापित कर दी जाएगी। इस बारे में कई बार वे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस से भी मिल चुके हैं। वकीलों का कहना है कि 2016 में पुनहाना को उपमंडल बनाया गया था जबकि उनके कई वर्ष बाद तावडू को उपमंडल बनाया गया है। भेदभाव पूर्ण रवैया का आरोप लगाते हुए वकीलों ने कहा कि तावडू में स्थाई अदालत शुरू की जा रही है जबकि पुनहाना को इससे वंचित रखा गया है।
वकीलों का कहना है कि पुनहाना के अंदर 112 से अधिक गांव पड़ते हैं जबकि तीन थाने हैं दो पुलिस चौकियां है। पुनहाना और पिनगवां दो खंड है। करीब 12 हजार केस पेंडिंग है। इसके बावजूद भी पुन्हाना में स्थाई अदालत शुरू नहीं की जा रही है। जबकि यहां के मवक्किलो को करीब 80 किलोमीटर दूर फिरोजपुर झिरका जाना पड़ता है। जबकि तावडू में गांव और केस कम हैं तथा नूंह से तावडू की दूरी मात्र 12 किलोमीटर है।
पुन्हाना में अनुविभागीय न्यायालय के काम नहीं करने के कारण वादियों को 80 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है।  नए मुकदमे दाखिल करने या अदालती आदेशों की प्रमाणित प्रति प्राप्त करने के लिए फिरोजपुर झिरका जाना पड़ता है। जिससे समय की बरबादी और आर्थिक नुकसान होता है। सह सिविल जज जूनियर डिवीजन क्षेत्राधिकार की न्यायिक अदालत होने के कारण कैंप कोर्ट सप्ताह में केवल चार दिन पुन्हाना में काम कर रहा है। वकीलों ने चेतावनी देते हुए कहा की जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
   इस मौके पर शेर मोहम्मद, अध्यक्ष बार एसोसिएशन पुन्हाना, मुमताज हुसैन,
हारून खान बिछोर , मोहम्मद लतीफ, अख्तर हुसैन, लियाकत खान, ताज़ मोहम्मद, एडवोकेट महेश कुमार (ब्लॉक समिति सदस्य), प्रमोद मंगला, , हारून सिंगारया, नियाज व अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
Khabarhaq
Author: Khabarhaq

0 Comments

No Comment.

Advertisement

हिरयाणा न्यूज़

महाराष्ट्र न्यूज़

हमारा FB पेज लाइक करे

यह भी पढ़े

Please try to copy from other website