Khabarhaq

मुक्तिधाम आश्रम पर मनाई धूमधाम से फूलों की होली।

Advertisement

मुक्तिधाम आश्रम पर मनाई धूमधाम से फूलों की होली।
हजारों भक्तों ने होली के रसिया व  पुष्प वर्षा का उठाया आनंद।
कृष्ण आर्य, 
पुन्हाना
श्री मुक्ति धाम आश्रम पर होली के अवसर पर फूलों की होली धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि पुन्हाना उपमंडल अधिकारी लक्ष्मीनारायण व पुन्हाना डी एस पी प्रदीप खत्री मौजूद रहे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष भानीराम मंगला व नगर पालिका अध्यक्ष बलराज सिंगला तथा राजकुमार नेवनिया मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमंडल अधिकारी लक्ष्मी नारायण ने होली के पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी को होली का पर्व धूमधाम से आपस में मिल-जुल करके मानना चाहिए। इस दिन हमें आपस के वैभव को भूलकर प्रेम प्यार से गले मिलकर पर्व मानना चाहिए। इस अवसर पर डीएसपी प्रदीप खत्री ने भी सभी भक्तजनों को शुभकामनाएं देते हुए होली को धूमधाम से मनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुक्तिधाम के महंत श्री रामचरण दास महाराज ने सभी अतिथियों को पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया।
*वृंदावन से आए दो बाल गायकों ने मन मोहा*:-  मुक्तिधाम आश्रम पर मनाए गए होली मिलन में वृंदावन से आए दो बाल गायकों ने अपनी मधुर वाणी से श्रोताओं की झूमने पर मजबूर कर दिया। लगभग 12 साल के दोनों बच्चों ने अपनी मधुर आवाज में होली के रसिया व भगवान के भजनों से भक्तों का मन मोह रहे थे। उनके भजनों पर हजारों श्रोता झूमने पर मजबूर हो गए। वहीं अतिथियों ने भी दोनों बालकों का सम्मान कर उनका उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर भट्टा  एसोसिएशन के जिला प्रधान जवाहरलाल मंगला, समाजसेवी मोहन सिंगला भट्टे वाले, विनोद गर्ग शिकरैया, नरेश भगत जी, जसवीर पांचाल, पार्षद रवि साहू, उमेश मोनू गुलालतिया सहित अनेक समाजसेवी मौजूद थे।
फ़ोटो:- अतिथियों का सम्मान करते हुए।
Khabarhaq
Author: Khabarhaq

0 Comments

No Comment.

Advertisement

हिरयाणा न्यूज़

महाराष्ट्र न्यूज़

हमारा FB पेज लाइक करे

यह भी पढ़े

Please try to copy from other website