Khabarhaq

मेवात जिला के नूंह, फ़िरोज़पुर झिरका व पुन्हाना में किस बूथ पर सबसे ज्यादा और सबसे कम  फीसदी हुई वोटिंग देखे लिस्ट

Advertisement

मेवात जिला के नूंह, फ़िरोज़पुर झिरका व पुन्हाना में किस बूथ पर सबसे ज्यादा और सबसे कम  फीसदी हुई वोटिंग देखे लिस्ट

यूनुस अलवी
मेवात, 19 जून 2022

पिछले एक महीने से चुनावो को लेकर चल रही गहमागहमी रविवार 6 बजे खत्म हो गई। एक तरफ उम्मीदवार जहाँ अपनी हार जीत के आकडे जुटाने में व्यस्त हो गये है वही रविवार को मेवात में निकाय चुनाव समपन्न हो जाने के बाद उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई है, जिसका नजीता 22 जून को आएगा। तब तक सभो को दिल पर हाथ रखकर इंतज़ार करना होगा। आपको बता दे कि नूंह जिले की पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका और पुन्हाना के निकाये चुनावों में कुल 75.6 फीसदी मतदान हुआ। जिले की तीनों निकायों में कुल 47 हजार 140 वोट थी। जिनमें 35 हजार 647 पोलिंग हुई। सबसे कम मतदान फिरोजपुर झिरका नगरपालिका में 71.6 फीसदी हुआ जबकि सबसे ज्यादा मतदान नूंह में 81.1 फीसदी किया गया जबकि पुन्हाना नगरपालिका में 76.7 फीसदी मतदान हुआ। जिले में सबसे अधिक नूंह के बूथ नंबर 8 पर 90.59 फीसदी जबकि जिले में सबसे कम फिरोजपुर झिरका के बूथ नंबर 19 पर 59.47ज फीसदी मतदान हुआ।


उम्मीदवारों की किसमत evn के बंद, मेवात जिले के पुन्हाना, नूंह व झिरका के किस बूथ में कितना फ़ीसदी मतदान हुआ देखें यूनुस अलवी पत्रकार की पूरी स्टोरी।

आपको बता दे कि रविवार को मतदान करने के लिए मतदाताओं की सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह 6 बजकर 30 मिनिट पर ही मतदाता लाइनों में लग गये। मतदान के पर्व पर खुशगवार मौसम का मतदाताओं ने जमकर लुत्फ उठाया। सुहाना मौसम होने की वजह से सुबह 7 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही मतदान केंद्रों के बाहर भारी संख्या में पुरुष व महिला लाइन लगाकर अपनी अपनी बारी का इंतजार करते हुए दिखाई दिए।

अब आपको मेवात की नूह, फ़िरोज़पुर झिरका और पुन्हाना निकाये चुनावो में हुए मतदान की जानकारी देते है।

सबसे पहले आपको
पुन्हाना नगरपालिका में हुई वोटिंग की जानकारी देता हूं।
—————-
पुनहाना में कुल 17322 मतदाता है। जिनमें से 13292 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। यहां का मदतान 76.7 फीसदी रहा।
पुन्हाना नगरपालिका में कुल 15 वार्ड है। जिनमें से वार्ड नंबर 8 से पायल गोयल निर्विरोध चुनी जा चुकी है। आज 14 वार्डो और नगरपालिका चेयरमैन के लिए चुनाव कराया गया जिसमें कुल 22 बूथ बनाये गये। पुन्हाना के बूथ नंबर 22 पर सबसे ज्यादा 86.1 फीसदी मतदान हुआ। बूथ में कुल 863 मतदाताओं में से 743 ने अपने मत को प्रयोग किया। जबकि बूथ नंबर 19 पर 66.34 फीसदी सबसे कम मतदाता हुआ। यहां कुल 606 मतदाताओं में से 402 ने ही अपने मत का प्रयोग किया।


——————
फिरोजपुर झिरका नगरपालिका
में कुल 21 मतदान बूथ बनाये गये जबकि तीन वार्डो पर पहले ही निर्विरोध पार्षद चुन लिए गये थे। फिरोजपुर झिरका के कुल 19268 मतदाताओं में से 13795 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। यहां मतदान 71.6 % रहा।
फिरोजपुर झिरका के बूथ नंबर पांच पर सबसे ज्यादा 82.6 फीसदी मतदान हुआ। यहाँ कुल 1230 में से 1016 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया वहीं बूथ नंबर 19 में सबसे कम 59.47 मतदान हुआ। बूथ में 1256 मतदाताओं में से मात्र 747 ने ही अपने मत का प्रयोग किया।
—-
वही नूंह नगरपरिषद में कुल 10550 मतदाता है। जिनके लिए 13 बूथ बनाये गये थे जबकि दो वार्डो से पहले ही पार्षद निर्विरोध चुन लिये गये थे। नूंह षहर के 8560 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। यहां का मतदान 81.1 फीसदी रहा।
नूंह नगरपरिषद में सबसे ज्यादा बूथ नंबर 8 पर मतदान हुआ, यहां 425 मतदाताओं में से 385 ने अपने मत का प्रयोग किया जो 90.59 फीसदी मतदान हुआ। वहीं नूंह में सबसे कम बूथ नंबर 3 में मतदान हुआ। यहां पर 483 मतदाताओं में से 307 ने ही अपने वोट डाले जिस कारण मतदान 63.56 फीसदी ही हो सका।
जो साथी चाहते है कि नूंह फ़िरोज़पुर झिरका और पुन्हाना के साथ 56 बूथों के एक एक बूथ की जानकारी आपको मिले तो आप कॉमेंट्स बॉक्स में ज़रूर बताए।

Khabarhaq
Author: Khabarhaq

0 Comments

No Comment.

Advertisement

हिरयाणा न्यूज़

महाराष्ट्र न्यूज़

हमारा FB पेज लाइक करे

यह भी पढ़े

Please try to copy from other website