Khabarhaq

• दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा • दारुल उलूम देवबंद के शेख अल-हदीस के परिवार के दो सदस्यों की मौत • जमियत उलमा हिंद हरियाणा टीम मौके पर पहुंची

Advertisement

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा

• दारुल उलूम देवबंद के शेख अल-हदीस के परिवार के दो सदस्यों की मौत

• जमियत उलमा हिंद हरियाणा टीम मौके पर पहुंची

 

फोटो जमियत हरियाणा, पंजाब के महासचिव की टीम घायलों का हालचाल जानती हुई

फोटो डिवाइडर पर लटकी कार

 

यूनुस अलवी

नूंह/हरियाणा

 

दारुल उलूम देवबंद के शेख अल-हदीस मरहूम हज़रत मौलाना मुफ्ती सईद अहमद पालनपुरी के बेटे की कार दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। जिसमे मौलाना मुफ्ती सईद अहमद पालनपुरी की पुत्रवधु, और पौत्र अब्दुल हफीज 22 वर्ष का इंतकाल गया। पोत्री जैनब के दोनो पैर टूट गए, जबकि कई घायल हो गए। घायलों को अलवर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही जमियत उलमा हिंद हरियाणा पंजाब, हिमाचल और चंडीगढ़ के संयुक्त महासचिव मौलाना याहया करीमी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

मौलाना याहया करीमी ने बताया की दारुल उलूम देवबंद के शेख अल-हदीस मरहूम हज़रत मौलाना मुफ्ती सईद अहमद पालनपुरी के बेटे अहमद सईद अपने बेटे, बेटी और परिवार के साथ पालमपुर गुजरात से देवबंद उत्तर प्रदेश कार से जा रहे थे। जब वे राजस्थान के जिला अलवर के गांव सीतल के नजदीक पहुंचे तो बुधवार को सुबह करीब 6 बजे अचानक कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया की कार कैसे दुर्घटना ग्रस्त हुई इसका पता नही चला पाया है। उनका कहना है की हादसा इतना जबरजस्त था की कार डिवाइडर से टकरा गई और वह उसपर आधी लटक गई।

मौलाना याहया करीमी का कहना है की दोनो मृतकों का पोस्ट मार्टम कराकर तथा घायलों को अलग अलग एंबुलेंस से देर शाम आज गुजरात पालमपुर भेज दिया गया है।

मौलाना मुहम्मद याहया करीमी ने बताया की जैसे ही उनको दुर्घटना की जानकारी मिली, वे तुरंत मुफ्ती सलीम कासमी महासचिव जमीयत उलेमा मेवात, मास्टर कासिम महूं, मौलाना दिलशाद, मुफ्ती रिजवान, जमीयत उलेमा मेवात के कार्यालय सचिव मौलाना साबिर मजाहिरी, मदरसा अफजल उलूम के सचिव कारी मोहम्मद जकारिया के साथ मौके पर पहुंचे। याहया करीमी का कहना है की ये देश के लिए बड़ी छती है। कोरोना काल में ही दारुल उलूम देवबंद के शेख अल-हदीस मरहूम हज़रत मौलाना मुफ्ती सईद अहमद पालनपुरी का इंतकाल हुआ था। वे बहुत बड़े आलिम थे। इस घटना से देश भर के मुसलमानो को गहरा सदमा पहुंचा है।

Khabarhaq
Author: Khabarhaq

0 Comments

No Comment.

Advertisement

हिरयाणा न्यूज़

महाराष्ट्र न्यूज़

हमारा FB पेज लाइक करे

यह भी पढ़े

Please try to copy from other website