Khabarhaq

नये कीर्तिमान स्थापित करेगी पानीपत की भारत जोड़ो रैली – दीपेंद्र हुड्डा • भारत जोड़ो रैली में रुकावट डालने की भूल न करे सरकार – दीपेंद्र हुड्डा

Advertisement

नये कीर्तिमान स्थापित करेगी पानीपत की भारत जोड़ो रैली – दीपेंद्र हुड्डा

• भारत जोड़ो रैली में रुकावट डालने की भूल न करे सरकार – दीपेंद्र हुड्डा

• दीपेंद्र हुड्डा ने भारत जोड़ो रैली और भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों के लिये सोनीपत में ली कार्यकर्ता मीटिंग 

• दीपेंद्र हुड्डा ने अब तक हुई तैयारियों का लिया जायजा, कार्यकर्ताओं को रैली का न्यौता दिया और जिम्मेदारियां सौंपी 

• प्रदेश के अन्य जिलों की तरह सोनीपत के कार्यकर्ता भी पूरे जोश और उत्साह में नजर आये

ख़बर हक़ 

सोनीपत, 29 दिसंबर

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने आज सोनीपत में आगामी 6 जनवरी को पानीपत में होने वाली भारत जोड़ो रैली और हरियाणा में दूसरे चरण में भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के लिए आज खरखौदा, राई, गन्नौर और सोनीपत हलके के नेताओं व कार्यकर्ताओं की महत्त्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पानीपत की भारत जोड़ो रैली नये कीर्तिमान स्थापित करेगी। भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहे व्यापक जनसमर्थन ने सत्तारूढ़ भाजपा की नींद उड़ा दी है। यही कारण है कि वो यात्रा को रोकने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। कभी यात्रा मार्ग की बिजली काटी जा रही है तो कभी पुलिस-प्रशासन की मदद से लोगों को यात्रा में आने से रोका जा रहा है, तो कभी कोरोना के नाम पर सिर्फ कांग्रेस को चिट्ठी लिख रही है सरकार। दीपेन्द्र हुड्डा ने सरकार को चेताते हुए कहा कि वह भारत जोड़ो रैली में रुकावट डालने की भूल न करे। दीपेंद्र हुड्डा ने अब तक हुई तैयारियों का जायजा लिया, कार्यकर्ताओं को रैली का न्यौता दिया और यात्रा के लिये जिम्मेदारियां सौंपी।

प्रदेश के अन्य जिलों की तरह सोनीपत के कार्यकर्ता भी पूरे जोश और उत्साह में नजर आये। बैठक में मौजूद नेताओं व कार्यकर्ताओं के अभूतपूर्व जोश ने साफ कर दिया कि रैली में भारी संख्या में लोग पहुंचेंगे और यह रैली रिकार्डतोड़ होगी। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार से दु:खी जनता का बीजेपी-जेजेपी से मोहभंग हो चुका है और जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। उन्होंने हरियाणा जोड़ो के अपने संकल्प दोहराते हुए कहा कि हमारा संकल्प है नफरत छोड़ो भारत जोड़ो। हमारा संकल्प है बेरोजगार को रोजगार से जोड़ो, 2 लाख सरकारी नौकरी से जोड़ो। बुजुर्गों को 6000 रुपये पेंशन से जोड़ो, सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम से जोड़ो। गरीब को पीले कार्ड, 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट व मकान से जोड़ो। जरुरतमंद को इलाज से जोड़ो। हमारा संकल्प है कि महंगाई का चक्कर तोड़ो हर परिवार को 300 यूनिट फ्री बिजली से जोड़ो। भारत जोड़ो यानी पूर्ववर्ती हुड्डा सरकार के समय वाले विकास से जोड़ो। किसान को एमएसपी गारंटी और सम्मान से जोड़ो।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व सांसद धर्मपाल सिंह मलिक, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, विधायक जगबीर मलिक, विधायक सुरेंद्र पवार, विधायक जयवीर बाल्मिकी, विधायक इंदुराज नरवाल, पूर्व विधायक सुखबीर फरमाना, चाणक्य शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, अर्जुन दहिया, सुरेंद्र दहिया, सुरेंद्र छिकारा, बिजेंद्र आंतिल, प्रेम अत्री, मनोज रिढ़ाऊ, अशोक सरोहा, जसपाल खेवड़ा, संजय आंतिल, जोगेंद्र दहिया, कवर खत्री सूरज जैन, मुकेश तायल, सतीश चेयरमैन, सुनील कटारिया, राजकुमार कटारिया, राजेश कौशिक, हरेंद्र सैनी, कृष्ण मलिक, भलेराम जांगड़ा, रामकरण जांगड़ा, प्रशांत शर्मा, ललित पवार, गल्लू रापड़िया, कुलदीप देशवाल, सुरेश भारद्वाज, सुरेश जोगी, विनीत राठी, वीरेंद्र धनखड़, बिन्नी भारद्वाज, दयानंद बाल्मिकी, मास्टर बिजेंद्र बडौली, रणदीप खोकर, संजय बड़वासनी, राकेश कैलाना, प्रेम नारायण गुप्ता, आनंद नैन, सुमित खंडेलवाल, कुलदीप वत्स, दिलशाद पठान, महावीर बंजारा, सतबीर आंतिल, रवि आंतिल, राजमल चहल, जोगेंद्र दुभेटा, शुभम जैन, अमनदीप शर्मा, रवि इंदौरा, अनमोल राणा, देवेंद्र शर्मा, कुलबीर सारोहा, मुकेश गोखी, सियाराम आंतिल, प्रेम आंतिल, मनोज बागड़ी, भानु प्रधान, भोला पहलवान, इंदर खोखर, रणदीप दहिया, सतनारायण सरोहा, अनिल पीपलीखेड़ा, अभय दहिया, रवि दहिया, मास्टर रघुबीर, अमन दहिया, देवेंद्र कादियान, कमल हसीजा, कमलेश पांचाल, नीलम बाल्यान, संतोष गुलिया, कमला मलिक, रेखा राना, प्रेमवती भनवाला, सीमा शर्मा, नीतू दहिया, वीरेंद्र पहल, मनीष सैनी, सुषमा पार्षद, राजेश चौधरी, संतोष कादियान, सुरेश प्रधान, रवि आंतिल, रमेश आंतिल, निर्मला पांचाल, कलावती पांचाल, ऋतुराज प्रधान, शीला आंतिल, रीना मलिक, सुनहरा जांगड़ा, रवि पहलवान, जितेंद्र वर्मा, मुकेश पन्नालाल, मेवा सिंह, हरिप्रकाश मंडल, सुरेश जोगी, दलेल प्रधान, अनूप मलिक, बिजेंद्र मलिक, कमलेश त्यागी, परमेंद्र जोली, संजय चौहान, अनीता खांडा, जितेंद्र जांगड़ा, जयभगवान आंतिल, प्रमोद इष्ट कान, रजनी किराड़, देशराज कपूर समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

***

Khabarhaq
Author: Khabarhaq

0 Comments

No Comment.

Advertisement

हिरयाणा न्यूज़

महाराष्ट्र न्यूज़

हमारा FB पेज लाइक करे

यह भी पढ़े

Please try to copy from other website