• मेवात पुलिस ने मध्यप्रदेश में घुसकर अवैध हथियार बनाने वाली फेक्ट्री का किया भंडाफोड़
• अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार वा 23 आवेश असलाह, 23 मैगजीन बरामद
• पुलिस ने अवेध हथियार बनाने का सामान भी किया बरामद
• अपराध शाखा तावडू पुलिस ने मध्य प्रदेश के जंगल में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्ररी का किया पर्दाफाश
• अपराध शाखा तावडू पुलिस पहले भी राजस्थान व उत्तर प्रदेश में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्ररी का पर्दाफाश कर चुकी है।
• मेवात पुलिस कप्तान वरुण सिंगला ने इसका जानकारी पत्रकारवार्ता में दी
• एसपी ने और खुलासे होने की जताई उम्मीद
• अवेध हथियार बनाकर राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में गेस्टरों को सप्लाई करते थे आरोपी।
मोहम्मद यूनुस अलवी
नूंह/मेवात/हरियाणा
नूंह पुलिस कप्तान वरुण सिंगला ने पत्रकारवार्ता में बताया कि 20 सितंबर 2022 को उपनिरीक्षक विजयपाल की टीम ने आसिफ पुत्र आस मोहमद निवासी बिछौर को अवैध पिस्टल के साथ गिरफतार किया था। तलाशी के दौरान उसके कब्जा से 2 पिस्टल और 2 मैगजीन बरामद हुई थी। आरोपी आसिफ की निशानदेही पर उसके सहआरोपी शाहनवाज उर्फ सैनी पुत्र ईसूब निवासी सिरौली नगंला जिला मथुरा (यू0पी0) को गत 19 मई 2023 को गिरफ्तार किया गया था।
फोटो वरुण सिंगला पुलिस अधीक्षक नूंह
एसपी ने बताया की उसके बाद आरोपी सहनवाज उर्फ सैनी से पूछताछ पर 23 मई 2023 को आरोपी गुरुदेव सिंह बरनाला निवासी गांव उमरती तहसील वरला बड़वानी मध्यप्रदेश हाल निवासी पचोरी थाना खकनार जिला बुरहानपुर मध्य प्रदेश को दोई फोडिया जिला बुरहानपुर मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया था। आरोपी से तलाशी के दौरान 14 अवैध देशी पिस्टल व 14 मैगजीन बरामद हुई।
एसपी वरुण सिंगला ने बताया की आरोपी गुरुदेव सिंह बरनाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 27 मई को अदालत से 7 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर गांव पचोरी जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश) के जंगल से एक अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया गया।
यह अवैध फैक्ट्री पहाड़ी क्षेत्र में चल रही थी। अवेध फैक्ट्री से 7 अवैध देशी पिस्टल, 7 मैगजीन व अवैध हथियार बनाने के सामान को बरामद किया। पता चला है की उस इलाके में रहने वाले लोग काफी गरीब है जिनमे से अधिकतर लोग अवैध हथियार बनाने के धंधे से जुड़े हुए हैं।
एसपी का कहना हे की आरोपी गुरुदेव सिंह 3 जून तक पुलिस रिमांड पर है। उसके खिलाफ आगे की जांच जारी है ताकि अवैध हथियार सप्लाई के पूरे नेटवर्क का पता लगाकर इसमें शामिल लोगों को गिरफ्तार कर उनको सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके ।
पुलिस अधीक्षक ने अपराध शाखा तावडू प्रभारी सुरेन्द्र सिद्धू व उनकी टीम द्वारा बरामद हथियारों के जखीरे सहित आरोपियों को पकड़ने व अवैध हथियारों की फैक्ट्री का पर्दाफाश करने पर जमकर प्रशंसा की है ।
—-
फोटो 1 मध्यप्रदेश में जंगल में अवेध हथियार बनाने की फेक्टी में बने हथियारों को जमीन से जांच के दौरान निकालता हुआ आरोपी
फोटो 2 आरोपी गुरुदेव सिंह बरनाला एसपी और पुलिस की मौजूदगी में हिरासत में

No Comment.