Khabarhaq

पिता के दोस्त ने किशोर को बनाया हवस का शिकार –  – पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर किया आरोपी को गिरफ्तार

Advertisement

पिता के दोस्त ने किशोर को बनाया हवस का शिकार –

– पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर किया आरोपी को गिरफ्तार

खबर हक

गाजियाबाद।

मधुबन-बापूधाम थाना क्षेत्र में पिता के दोस्त ने ही 14 साल की किशोरी को दो साल तक हवस का शिकार बनाया। आरोपी ने शिकायत करने पर किशोरी को उसके पिता की हत्या करने की धमकी देकर डरा रखा था। शनिवार को मामा के घर गई किशोरी को आरोपी ने फोन पर धमकाया तो उसके मामा ने फोन लेकर उसकी सारी बातें सुन लीं। परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में की तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 

 

परिजनों ने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म का आरोपी दीपक (31) निवासी महरौली और किशोरी के पिता वेवसिटी क्षेत्र में मजदूरी करते हैं। वह रोजाना साथ आते-जाते हैं। एक साथ काम करने के कारण आरोपी दीपक का उनके घर आना-जाना हो गया। करीब दो साल पहले उसने किशोरी से जबरन दुष्कर्म किया।

उसने किशोरी को धमकी दी कि अगर उसने इसके बारे में किसी को बताया तो वह उसके पिता की हत्या कर देगा। उसका पिता रोजाना उसके साथ जाता है। इससे डरी किशोरी ने परिजनों से शिकायत नहीं की और यौन शोषण को झेलती रही।

शनिवार को किशोरी अपने मामा के घर गई थी। इसी दौरान आरोपी ने फोन कर उसे धमकाना शुरू कर दिया। किशोरी को तनाव में देख उसके मामा ने फोन ले लिया और आरोपी की सारी बातें सुन लीं। इसके बाद घटना का खुलासा हुआ। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जिस पर पिता को था भरोसा, उसी ने की घिनौनी वारदात

पुलिस को पूछताछ में किशोरी के पिता ने बताया कि वह दीपक पर बहुत भरोसा करते थे। परिवार के हर सुख-दुख में उसे शामिल करते थे, लेकिन यह नहीं पता था कि उसी भरोसे को तोड़कर दोस्त उसकी बेटी के साथ ऐसी घिनौनी हरकत कर देगा। किशोरी और उसके परिजन उसकी करतूत से आहत हैं।

Khabarhaq
Author: Khabarhaq

0 Comments

No Comment.

Advertisement

हिरयाणा न्यूज़

महाराष्ट्र न्यूज़

हमारा FB पेज लाइक करे

यह भी पढ़े

Please try to copy from other website