हमेठी जींद मै चल रहा 3 दिवसीय प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम
यूनुस अलवी मेवात:
नेचुरल फार्मिंग करना आज जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। नेचुरल फार्मिंग से बहुत कम खर्च से ज्यादा फसल ले सकते है। नेचुरल फार्मिंग के माध्यम से बहुत ही सरल और बिना पैसा के ज्यादा मुनाफा कमा सकते है। सरकार नेचुरल फार्मिंग के लिए बहुत जोर दे रही है। सरकार चहाती है कि किसानों के लिए कम लागत में ज्यादा मुनाफा हो, इसको लेकर हरियाणा प्रदेश में हमेठी जींद में प्राकृतिक खेती करने को लेकर किसानों को प्रेरित करने व किसानों को नि:शुल्क प्रशिक्षण देने का काम कर रही है। 28 नवंबर से 30 नवंबर तक 31 से 35 किसान हमेठी जींद में प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण ले रहे है। जहां पर किसानों के लिए खाने पीने, रहने सहने और प्राकृतिक खेती करने का प्रक्टिकल कराकर किसानों को ट्रंड करने का काम किया जा रहा है।
हमेठी प्रशिक्षण केन्द्र पर हरियाणा भर से सैंकड़ों किसान प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण ले चुके है। इस प्रशिक्षण केन्द्र के डीजी डाक्टर हरदीप सिंह डायरेक्टर जनरल रिटायर्ड आईएएस अधिकारी के तत्वावधान मै ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है और एक्सपर्ट ट्रेनर व साईंटिस्ट डाक्टर सुभाष एडीओ द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती की जानकारी थ्योरीकल और प्रेक्टिकल द्वारा दी जा रही है।
प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण केन्द्र हमेठी जींद में प्रशिक्षण के दौरान यह बताया जाता है कि अपनी खेती को रासायनिक व कीटनाशक दवाओं के बगैर फसल तैयार करनी है। प्राकृतिक खेती से पशुओं का स्वास्थ्य के साथ साथ इंसान का भी स्वास्थय अच्छा रहता है। प्राकृतिक खेती करने के लिए हर घर में देशी गाय का होना बहुत जरूरी है। देशी गाय के 1 ग्राम गौबर मे भी करोड़ो की मात्रा मै पोषक तत्व रहते है जो फसल के लिए बहुत लाभदायक होते है। प्राकृतिक खेती करने में नीम के पत्ते और निब्बोलियों का भी अहं योगदान है। प्राकृतिक खेती के प्रशिक्षण के दौरान किसान भाईयों ने खेती के प्रति अपने सवाल पुछे और उनका सवाल का उत्तर ही नहीं मिला बल्कि बेहतरीन तरीके से ओन लाईन प्रोजेक्टर के द्वारा समझाया गया। अब लोग प्राकृतिक खेती की तरफ कदम बढाने लगे है। सरकार की इस पहल की लोग प्रसंसा कर रहे है। खासकर मेवात के आधा दर्जन किसान भी हमेठी जींद प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण लेने पहुंचे है, जिसमे जफरूदीन गूमल, साजिद हुसैन, ईरफान, हैदर अली,जफरूदीन रनियाली और शमशेद खान भी मौजूद है। देखिये आगे की ये रिपोर्ट

No Comment.