Khabarhaq

4 राज्यों में भाजपा की जीत पर नूँह में मनाया गया होली मिलन व विजय समारोह,

Advertisement

4 राज्यों में भाजपा की जीत पर नूँह में मनाया गया होली मिलन व विजय समारोह,
यूनुस अलवी
मेवात
भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनावों के बाद पहली बार नूँह पंहुचनें पर चौधरी ज़ाकिर हुसैन का भव्य स्वागत किया। आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से विकास व तरक्की कर रहा है: ज़ाकिर हुसैन
नूँह जिले की तीनों सीटों पर इंशा अल्लाह कमल खिलेगा: ज़ाकिर हुसैन 4 राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर आज भाजपा जिला कार्यालय, नूँह पर जिलाध्यक्ष श्री नरेन्द्र पटेल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा होली-मिलन व विजय समारोह मनाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी चौधरी ज़ाकिर हुसैन शामिल हुए।
     आज भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने चौधरी ज़ाकिर हुसैन के नूँह कार्यालय पर पंहुचनें पर ढोल-नगाड़ो, फूलमालाओं, गलदस्तों व पगड़ी बाँधकर जोरदार स्वागत किया गया। लोगों ने इस खुशी के मौके पर जमकर आतिशबाजी की तथा पार्टी के जिंदाबाद के नारे लगाए।
  भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि चौधरी ज़ाकिर हुसैन को पार्टी ने 6 महीने पहले उत्तर प्रदेश प्रभारी की जो जिम्मेदारी दी थी उसे पूरी तरह से निभाकर वे आज पहली बार चुनावों के बाद मेवात लौटे हैं। इस खुशी के मौके पर उनका जोरदार स्वागत किया गया है।
https://youtu.be/1PHgM5i8ito
    उल्लेखनीय है कि ज़ाकिर हुसैन पिछले 6 महीने से लगातार उत्तर प्रदेश में बतौर प्रदेश प्रभारी के तौर पर दिन-रात पार्टी के प्रचार-प्रसार में लगे हुए थे। उन्होंने इन 6 महीने में पूरे प्रदेश के हर जिले, हर गाँव व कस्बे में जाकर भाजपा के लिए वोट की अपील की है। हर घर तक उन्होंने पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को पंहुचाया है। आज उसका ही नतीजा है कि उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक समुदाय ने इस बार भारतीय जनता पार्टी को 8 प्रतिशत से भी ज्यादा मतदान किया है।
 चौधरी ज़ाकिर हुसैन भाजपा कार्यकर्ताओं को  अंबोधित करते हुए इस शानदार स्वागत के लिए सभी का धन्यवाद व आभार जताया।
    उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रधानमंत्री व विश्व नेता श्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा, अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जमाल सिद्दिकी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व शीर्ष भाजपा नेताओं के नेतृत्व में एक बार फिर से उत्तर प्रदेश सहित 4 राज्यों में प्रचंड बहूमत मिला है। इसके लिए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं व भाजपा शीर्ष नेतृत्व को मुबारकबाद देता हूँ।
   हुसैन ने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल जी द्वारा किए गए हरियाणा प्रदेश के विकास खासतौर पर मुस्लिम बाहूल्य मेवात क्षेत्र के  नूँह जिले के विकास को देखते हुए यूपी चुनावों में खासा असर देखने को मिला है, क्योंकि यमुना के साथ-साथ लगभग 300 किलोमीटर का यूपी क्षेत्र हरियाणा के बॉर्डर से लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के अलावा 2023 तक उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रभारी की जिम्मेदारी दी हुई है उसे वे उत्तर प्रदेश में दिन-रात पार्टी के प्रचार-प्रसार करके पूरी तरह से निभाकर आएँ हैं और आगे भी निभाएंगे।
ज़ाकिर हुसैन ने कहा कि आज देश की आम जनता भाजपा शासन से बेहद खुश है। भाजपा ने सबका-साथ, सबका-विकास, सबका-विश्वास व सबका-प्रयास के नारे पर चलते हुए 36 बिरादरी व हर वर्ग को साथ लेकर चलने का काम किया है। आज देश में भाजपा की पूरी तरह से प्रशंसा की जा रही है। भाजपा की सरकार में उत्तर प्रदेश सहित चारों राज्य उन्नति व विकास के पथ पर चलेंगे।
  चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने कहा कि पिछले 70 वर्षों से मेवात क्षेत्र के साथ केन्द्र व राज्य की सरकारों ने दोगुला व्यवहार करते हुए नूँह जिले को अति पिछड़ा रखा है। लेकिन पिछले 7 वर्षों की भाजपा की श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र व मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल जी के नेतृत्व में राज्य सरकारों ने नूँह जिले को विकास व रोजगार के मामले में देश में अव्वल नंबर रखा है। आज मेवात क्षेत्र लगातार विकास व रोजगार की नई ऊचाईयों को तेजी से छू रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ सालों में मेवात क्षेत्र भी देश के विकसित जिलों की सूची में शामिल होगा।
उन्होंने कहा कि अब वो दिन दूर नहीं जब इंशा अल्लाह मेवात क्षेत्र की तीनों सीटों पर कमल का फूल खिलेगा। उन्होंने आगामी नगर परिषद व नगर पालिका के चुनावों में भी भाजपा की जीत का दावा किया।
हुसैन ने यूक्रेन में फंसे मेवात क्षेत्र के सैंकड़ों छात्रों को सकुशल उनके घर पंहुचाने पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल जी का धन्यवाद व आभार भी जताया।
  जिलाध्यक्ष नरेन्द्र पटेल ने कहा कि भाजपा की चार राज्यों में पूर्ण बहूमत की सरकार बनने पर हर भाजपा कार्यकर्ता बधाई के पात्र है। उन्होंने उत्तर प्रदेश प्रभारी चौधरी ज़ाकिर हुसैन को पिछले 6 महीने से लगातार उत्तर प्रदेश में भाजपा के लिए प्रचार-प्रसार करके पार्टी को प्रचंड बहूमत दिलाने में जो मुख्य भूमिका निभाई है उसके लिए उन्हें मुबारकबाद दी।
  इस अवसर पर जिला महामंत्री दलबीर सरपंच, जिला विस्तारक बलविन्द्र जोगी, नगर विस्तारक संजय सिंह, युवा भाजपा नेता चौधरी ताहिर हुसैन एडवोकेट, वरिष्ठ समाजसेवी संजय गर्ग बिट्टू, थान सिंह कश्यप, योगेश तंवर, हाजी अब्दुल्ला सरपंच, पार्षद कमल गोयल, जिला पार्षद जगन सिंह, गोल्डी शर्मा, संजय मनौचा, सल्ली घासेड़ा, आमिर बीबीपुर, मुबीन बीबीपुर, हाजी आसम रायसीका, असगर हुसैन, आसू पहलवान, हाजी शौकत, वाजिद अली, जानू, शकील फिरोजपुर नमक, इमरान फिरोजपुर नमक, जकरिया सरपंच देवला, फकरू सरपंच भपावली, अरसद बझेड़ा,  नूरदीन नंबरदार, अरसद सरपंच, मुंशी मेवली, जावेद मालब, मुबीन बड़का, मुश्ताक नल्हड़, जाकिर बाई, आबिद सतपूतियाका के अलावा सैंकड़ों भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Khabarhaq
Author: Khabarhaq

0 Comments

No Comment.

Advertisement

हिरयाणा न्यूज़

महाराष्ट्र न्यूज़

हमारा FB पेज लाइक करे

यह भी पढ़े

Please try to copy from other website