Khabarhaq

भाजपा के दो नेता चैयरमैन पद पर आमने सामने, चुनाव से एक दिन पहले भाजपा पदाधिकारियों ने लियाकत को बनाया अपना उम्मीदवार

Advertisement

चुनाव से एक दिन पहले भाजपा ने लियाकत को बनाया अपना चेयरमैन पद का उम्मीदवार

लियाकत एडवोकेट को भाजपा ने बनाया ब्लॉक समिति चेयरमैन उम्मीदवार

– रविवार को भाजपा पदाधिकारियों ने पत्रकारवार्ता कर दी जानकारी

: पुनहाना पंचायत समिति के चेयरमैन का चुनाव 26 दिसंबर को होना है।

 

फोटो – लियाकत एडवोकेट को पार्टी का उम्मीदवार बनाने का ऐलान करते हुए भाजपा पदाधिकारी।

 

Younus Alvi 

 Punhana/Mewat :

ब्लाक पंचायत समिति के अध्यक्ष पद के चुनाव में अब भाजपा पार्टी के पदाधिकारी भी कूद गए हैं। पदाधिकारियों ने रविवार को नगर पालिका पुनहाना के प्रांगण में पत्रकारवार्ता कर लियाकत को पार्टी के चेयरमैन पद का उम्मीदवार घोषित किया। वही पंचायत समिति सदस्यों से लियाकत के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की है। मौके पर भाजपा पदाधिकारियों ने लियाकत एडवोकेट का फूलमालाओं से स्वागत भी किया।

 

वहीं भाजपा द्वारा लियाकत को उम्मीदवार बनाने के बाद समिति के चेयरमैन का मुकाबाला और भी दिलचस्प हो गया है। इससे पहले इरशाद खान ने ब्लॉक समिति पुनहाना चेयरमैन पद का दावा कर रखा है और इरशाद अपने पक्ष में 29 पंचायत समिति सदस्यों का समर्थन बता रहे हैं। इसका खुलासा तो सोमवार यानी 26 दिसंबर को होने वाले चेयरमैन चुनाव के बाद ही पता चल सकेगा।

पत्रकारवार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा. ओमबीर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कमल प्रकाश सैनी, जिला उपाध्यक्ष सुभाष भारद्वाज, प्रदेश किसान मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य एजाज खान, राकेश कंसल पिनगवां प्रभारी, पुन्हाना मंडल अध्यक्ष खिलौनी राम, पिनगवां मंडल अध्यक्ष मनीष यादव सहित भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि लियाकत एडवोकेट ने पूरे जिले में सबसे अधिक मतों के अंदर से जीत दर्ज की है। वह पार्टी के सच्चे व वफादार कार्यकर्ता हैं। जो लंबे समय से पार्टी में रहकर पार्टी की सेवा करते आ रहे हैं। लियाकत एडवोकेट 2015 से 2019 तक जिला महामंत्री व विधानसभा प्रभारी रहे। जबकि वर्तमान में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री के पद पर कार्यरत हैं। लियाकत एडवोकेट साफ व स्वच्छ छवि के व्यक्ति हैं। जबकि इरशाद ना ही पार्टी का उम्मीदवार है और ना उसने पार्टी की सदस्यता ली हुई है। ऐसे में पार्टी के पदाधिकारी लियाकत के साथ हैं और सभी का पूरा प्रयास होगा कि पार्टी का उम्मीदवार ही बहुमत प्राप्त करने के साथ समिति का चेयरमैन बने।

इस अवसर पर लेखराज भडाना, सचीन पांचाल, मनीष एडवोकेट, मुंशी कुरैशी, हसनदीन कुरैशी व वहीद नहेदा सहित काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Khabarhaq
Author: Khabarhaq

0 Comments

No Comment.

Advertisement

हिरयाणा न्यूज़

महाराष्ट्र न्यूज़

हमारा FB पेज लाइक करे

यह भी पढ़े

Please try to copy from other website