Khabarhaq

Big Breaking News –अफसरों ने गायब किया मनरेगा का रिकार्ड….केंद्र से मंगवाया* *पुन्हाना ब्लाॅक में करोड़ों का घोटाला, कई और गांवों में भी धांधली की शिकायतें*

Advertisement

*अफसरों ने गायब किया मनरेगा का रिकार्ड….केंद्र से मंगवाया*

*पुन्हाना ब्लाॅक में करोड़ों का घोटाला, कई और गांवों में भी धांधली की शिकायतें*

*गांवों में विकास के नाम पर करोड़ों रुपये का घोटाला सामने आ चुका है। मनरेगा में भी बड़ी खेल हुआ है। स्थिति यह है कि अधिकारियों ने मिलीभगत करके मनरेगा का रिकार्ड ही गायब कर दिया है। पुन्हाना ब्लॉक का रिकार्ड जब नहीं मिला तो विकास एवं पंचायत विभाग को केंद्रीय विकास एवं पंचायत मंत्रालय को पत्र लिखना पड़ा। केंद्रीय मंत्रालय ने डिजिटल रिकार्ड मांगा गया है ताकि इस मामले की जांच हो सके।*

*कांग्रेस विधायक मामन खान इंजीनियर ने पंचायतों में हुए घोटाले पर सवाल उठाए। इसके जवाब में विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में सरकार जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। भ्रष्टाचार में संलिप्त कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कड़े फैसले लिए हैं। भ्रष्टाचार पर पूर्णरूप से अंकुश लगाने के लिए कार्य कर रहे हैं।*

*उन्होंने पुन्हाना ब्लॉक की ग्राम पंचायत हाजीपुर में 2019-20 तथा 2020-21 के दौरान मनरेगा में भ्रष्टाचार की जांच का भी भरोसा दिया। बबली ने कहा कि मनरेगा के तहत किए गए कार्यों का पूर्ण भौतिक रिकॉर्ड खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पुन्हाना के कार्यालय में उपलब्ध नहीं है। विभाग द्वारा ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार से पूर्ण डिजिटल रिकॉर्ड प्रदान करने हेतु अनुरोध किया है। रिकॉर्ड मिलने के बाद पंचायती राज सतर्कता विंग के रोहतक के अधीक्षक अभियंता द्वारा 2 माह में जांच पूरी की जाएगी। यदि सतर्कता विंग यह जांच दो महीने की अवधि के भीतर पूरा नहीं कर पाता तो यह जांच विजिलेंस को सौंप दी जाएगी। एक अन्य प्रश्न के जवाब में बबली ने कहा कि उक्त जांच रिपोर्ट प्राप्त होने उपरांत मनरेगा के कार्यों में कथित भ्रष्टाचार में संलिप्त दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सरकार द्वारा कार्रवाई की जाएगी*

Khabarhaq
Author: Khabarhaq

0 Comments

No Comment.

Advertisement

हिरयाणा न्यूज़

महाराष्ट्र न्यूज़

हमारा FB पेज लाइक करे

यह भी पढ़े

Please try to copy from other website