Khabarhaq

इंजीनियर की दो कारों की टक्कर में हुई मौत, तीन लोग घायल मोहना-छांयसा रोड पर हादसा, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की

Advertisement

इंजीनियर की दो कारों की टक्कर में हुई मौत, तीन लोग घायल

मोहना-छांयसा रोड पर हादसा, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की

 

ख़बर हक़ 

फरीदाबाद।

गांव छांयसा में मोहना- छांयसा रोड पर बृहस्पतिवार को दो कारों में हुई आमने-सामने की टक्कर में 43 वर्षीय इंजीनियर की मौत हो गई। दूसरी कार में सवार तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

गांव अटाली निवासी दलीप ने बताया बड़ा बेटा प्रेम सिंह (43) गुजरात स्थित एक सोलर पैनल बनाने वाली यूनिट में इंजीनियर था। कुछ दिनों से गांव आया हुआ था। बृहस्पतिवार को अपनी कार में सवार होकर

 

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

गांव छांयसा की तरफ जा रहा था। सामने से तेज गति में आ रही बोलेरो व उसकी कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। घटना इतनी तेज थी कि प्रेम सिंह कार के एयरबैग खुलने के बावजूद वह गंभीर रूप से घायल हो

 

बोलेरो में सवार गांव छांयसा निवासी राजकुमार, गिरीश व ब्रह्मसिंह भी घायल हो गए थे। सभी को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रेम को इलाज के लिए बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छांयसा थाना प्रभारी सुरेंद्र ने बताया प्रेम सिंह के भाई चरण सिंह की शिकायत पर बोलेरो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Khabarhaq
Author: Khabarhaq

0 Comments

No Comment.

Advertisement

हिरयाणा न्यूज़

महाराष्ट्र न्यूज़

हमारा FB पेज लाइक करे

यह भी पढ़े

Please try to copy from other website