Khabarhaq

जुनेद नासिर हत्याकांड की हरियाणा में हुई घटना की CBI या सिटिंग जज से जांच होनी चाहिए – कैप्टन अजय यादव

Advertisement

जुनेद नासिर हत्याकांड की हरियाणा में हुई घटना की CBI या सिटिंग जज से जांच होनी चाहिए – कैप्टन अजय यादव

 

Younus Alvi

Punhana/Mewat

 

ओबीसी मोर्चा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने जुनैद और नासिर जघन्य हत्याकांड को लेकर कहा की यह घटना मानवता के खिलाफ है। किसी भी निर्दोष व्यक्ति को गौरक्षा के नाम पर जिंदा जलाकर मारने की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं और सरकार से अनुरोध करता हूं कि कोई भी व्यक्ति कितना भी बड़ा हो उन व्यक्तियों को तुरंत गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजें। उन्होंने कहा हरियाणा में जो घटना हुई है इसकी एसआईटी से बात नहीं बनेगी बल्कि सीबीआई या सिस्टिंग जज से इसकी जांच होनी चाहिए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। उपरोक्त मांग यादव ने शुक्रवार को पूर्व विधायक हबीबुर्रहमान के पुनहाना स्थित कार्यालय पर पत्रकारवार्ता के दौरान की।

उन्होंने कहा कि जो जो गाय पालता है वह गौरक्षक केसे हो सकता है, बाकि मासूम लोगों को मारने का अधिकार किसी के पास नहीं है।

इसे हत्यारोई के सलाखों के पीछे भेजना चाहिए। एक व्यक्ति विशेष की बात नहीं है, चाहे वह मेरा भाई ही क्यों ना हो किसी व्यक्ति को जिंदा जलाने वाले को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए। किसी की हत्या करना मानवता नही है, इसकी कोई भी धर्म इजाजत नहीं देता है। कुरान, रामचरितमानस, भगवतगीता कोई भी हिंसा की बात नहीं करता। सब प्रेम की बात करते हैं।

कांग्रेस नेता ने गौतस्करी को लेकर कहा कि जरूर नहीं कि कोई एक ही बिरादरी के लोग करते हैं। गोकशी के धंधे में बहुत सारे लोग हैं। बहुत से लोगों ने स्लाटर हाउस बना रखे हैं। भाजपा का नॉर्थ ईस्ट और यहां के कानून अलग अलग हैं। उन्होंने कहा कि आरएसएस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह बताएं कि देश में स्लाटर हाउस को अब तक क्यों बंद नहीं किया गया।

 

कैप्टन अजय सिंह यादव ने इसके अलावा भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि महंगाई चरम सीमा पर है। रोजगार के साधन उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। सिलेंडर के दाम बढ़ाकर होली का गिफ्ट सरकार ने देने का काम किया है। इसके अलावा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है।

पूर्व मंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जो इलेक्शन कमिशन के गठन की बात कही है। उसका हम स्वागत करते हैं, इसी तरह सीबीआई, ईडी तथा इनकम टैक्स के अधिकारियों की कमेटी बनाकर नियुक्ति होनी चाहिए, ताकि एजेंसी स्वतंत्र तरीके से काम कर सके। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि हरियाणा में गठबंधन की आवश्यकता पढ़ती है या नहीं यह हाईकमान को तय करना है, बाकि बहुत से राज्यों में गठबंधन की आवश्यकता है और इस पर हाईकमान जल्दी ही कोई फैसला लेगा। रायपुर के अधिवेशन में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए बहुत सी बातों पर विचार हुआ है। उन पर जल्दी ही अमल देखने को मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का असर अब दिखने लगा है। उसी का नतीजा है कि सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्शन कमीशन को लेकर एक बड़ी बात कही है। यही कांग्रेस चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ 2 या 3 सीट जीत पाई है, जो वहां की क्षेत्रीय पार्टियां हैं। उनके सहयोगी सरकार बन रही है। कांग्रेस ने कई राज्यों में जहां सीटें पहले नही थी , वहां जीती हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

पूर्व मंत्री ने कहा कि ओबीसी मोर्चा कांग्रेस को भी मजबूत किया जाएगा। इसका फैसला ले लिया गया है। उन्होंने यह कहा कि 2024 में विपक्षी दल मिलकर भारतीय जनता पार्टी को हराने का काम करेंगे। इस बार केंद्र में भाजपा की सरकार नहीं बन पाएगी। कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि जल्दी ही हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत मेवात जिले के गांवों, शहरों का तथा कस्बों का दौरा किया जाएगा और लोगों को मौजूदा सरकार की गलत नीतियों के बारे में बताया जाएगा ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके।

इस मौके पर कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने पुन्हाना में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और हाथ से हाथ जोडो अभियान चलाया। यहां पहंूचने पर पूर्व मंत्री का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। कैप्टन अजय सिंह यादव ने जुनैद और नासिर की हत्या को मानवता के खिलाफ करार देते हुए भर्तसना की और कहा किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नही है। इसलिए इसकी सीबीआई जांच हो और जो भी दोषी पाए जाए उसको कडी सजा दी जाए। श्री यादव ने कहा भाजपा गाय पर राजनीति करती है। उत्तरी भारत और नोर्थ इस्ट में जो भाजपा कर रही है वह दोगुली चाल है। नार्थ ईस्ट में तो खुले में बीफ बेचा जाता है और यहां गाय के नाम पर भाईचारा खराब करने का काम भाजपा करती है। इसलिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह अपना स्टैंड स्पष्ठ करें।

 

कैप्टन अजय सिंह ने कहा राहुल गांधी जी ने भारत जोडो के माध्यम से देश में भाईचारा कायम किया है। भाजपा नफरत फैलाना चाह रही है उसका करारा जवाब राहुल गांधी जी ने दिया है। पूरे देश में सबसे लोकप्रिय नेता आज के दिन राहुल गांधी बन चुके हैं। भारत जोडो यात्रा के बाद अब कांग्रेस पार्टी द्वारा हाथ से हाथ जोडो अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें जनता का आपार समर्थन भी मिल रहा है। भाजपा सराकर के राज में मंहगाई सातवें आसमान पर है कल ही घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 50 रूपये और कर्मशियल सिलेंडर के 350 रूपये बढा दिए हैं। किसानों को न्यूतम समर्थन मूल्य नही मिल रहा है। सरसों का न्यूतम समर्थन मूल्य 5450 है जबकि किसानों को मात्र 4500 रूपये में देनी पड रही है और मंडियों में तो सरकारी खरीद तक नहीं हो रही है। युवाओं को रोजगार नही मिल रहा है, सरकारी संस्थाओं को नीजीकरण किया जा रहा है, सैंवधानिक संस्थाओं का दुरूप्रयोग किया जा रहा है। सरपंचों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है, कर्मचारी ओल्ड पेंशन स्कीम की मांग कर रहे हैं तो उन पर भी लाठीचार्ज किया जा रहा है। इस तरह से हर कोई मौजूदा सरकार से तंग आ चुका है।

कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कांग्रेस पार्टी सभी को मान सम्मान देती है और 36 बिरादरी को साथ लेकर चलती है। अभी हाल ही में रायपुर में हुए अधिवेशन में साफ कर दिया गया है कि कांग्रेस पार्टी संगठन में एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों को 50 प्रतिशत जगह देगी। इनका अलग से विभाग भी बनाया जाएगा। वहीं संगठन में युवाओं को भी 50 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। 50 वर्ष से कम आयु वालों की संगठन में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। महिलाओं का भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। कांग्रेस की सरकार बनने पर जातिगत जनगणना करवाई जाएगी ताकि सभी को उनका अधिकार मिल सके। न्यूतम आय योजना सहित समाजिक न्याय परिषद का गठन किया जाएगा। न्यायपालिका में भी आरक्षित सीटों को भरा जाएगा।

 

कैप्टन अजय सिंह यादव ने माननीय सुर्पीम कोर्ट के निणर्य का स्वागत किया है जिसमें चुनाव आयोग नियुक्ति अब प्रधानमंत्री, लोकसभा के प्रतिपक्ष नेता व मुख्य न्यायधीश करेगें। वहीं अडानी-हिंडनबर्ग केस में जांच के लिए एक्सपर्ट कमेटी के गठन पर भी श्री यादव ने कहा सोचिए कितने शर्म की बात है जो कार्य सरकार को निष्पक्ष तरीके के से पहले ही कर देना चाहिए था वो कार्य सुर्पीम कोर्ट को करना पड रहा है।

 

इस मौके पर उनके साथ पूर्व विधायक हबीर्बुरहमान, ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय ज्वाईंट कोर्डिनेटर मुबारिक मलिक, सलमान पिनगवां, बिलाल कुरैशी, एडवोकेट सलीम, करीमबकस, आमीन बिछोर, खुर्शीद जंगवानी, गुडगांव उद्दोग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण यादव, पूर्व चेयरमैन कुलदीप कटारिया इत्यादि मौजूद रहे।

Khabarhaq
Author: Khabarhaq

0 Comments

No Comment.

Advertisement

हिरयाणा न्यूज़

महाराष्ट्र न्यूज़

हमारा FB पेज लाइक करे

यह भी पढ़े

Please try to copy from other website