Khabarhaq

स्टेट विजिलेंस टीम ने रिश्वतखोर फूड एंड सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टर चांद सिंह को ₹10000 रिश्वत लेते क्या गिरफ्तार। 

Advertisement

स्टेट विजिलेंस टीम ने रिश्वतखोर फूड एंड सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टर चांद सिंह को ₹10000 रिश्वत लेते क्या गिरफ्तार।

 

आखिर कार कैसे गरीबों को राशन नहीं मिल पाता है इसके क्या कारण है, गरीबों को राशन न मिलने की शिकायत पर भी कोई अमल क्यों नहीं होता। इसका खुलासा साफ हे जब अधिकारी ही डीपो होल्डरों से रिश्वत लेंगे तो वो भी घोटाला जरूर करेंगे। गुरुग्राम स्टेट विजिलेंस की टीम ने एक फूड एंड सप्लाई के सब इंस्पेक्टर चांद सिंह को रंग हाथों ₹10000 लेकर गिरफ्तार किया है और यह इंस्पेक्टर एक डिपो होल्डर से 60 हजार रिश्वत की डिमांड कर रहा था। जिनमे से 30 हजार ले भी चुका था। और तीस हजार रिश्वत की मांग कर रहा था। रिश्वत के पैसे लेने के लिए कई बार यह इंस्पेक्टर पीड़ित डिपो होल्डर के घर पर भी जा चुका है। पैसे दे देने पर उसे सीएम फ्लाइंग का छापा डलवाने तक की धमकी दे चुका है।

फिलहाल विजिलेंस टीम ने आरोपी चांद सिंह के खिलाफ करप्शन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसे आज बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी को विजिलेंस टीम ने मंगलवार की रात्रि से उनके फिरोजपुर झिरका स्थित घर से करीब रात 10:00 बजे गिरफ्तार किया है। विजिलेंस टीम ने जहां आरोपी को ₹10000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है वही विजिलेंस टीम को आरोपी चांद सिंह के पास से ₹67 हजार रुपए अतिरिक्त पाए गए हैं। विजीलेंस टीम अब इसकी जांच में जुट गई है कि जो ₹67000 रूपये अतिरिक्त पाए गए हैं वह भी क्या रिश्वत के हैं या आरोपी के निजी पैसे हैं।

आपको बता दें कि फूड एंड सप्लाई विभाग के AFSO चांद सिंह के पास फिरोजपुर झिरका और नगीना खंड का चार्ज है। फिलहाल डिपो होल्डरों के पास सरकारी अनाज वितरण करने पर सरकार की ओर से दिए जाने वाले कमीशन के पैसे आए हुए हैं। आरोपी चांद सिंह डिपो होल्डर से उनके आए कमीशन में से भी 10 फीसदी रिश्वत की डिमांड कर रहा था। रिश्वत ना देने की सूरत में सीएम फलाइंग टीम से छापा डलवाने की धमकी दे रहा था। इतना ही नहीं आरोपी इंस्पेक्टर उसका डीपो कैंसिल कराने और किसी मामले में फंसाने की भी चेतावनी दे रहा था। वह डीपो होल्डरों से जबरदस्ती रिश्वत के पैसे की उगाही कर रहा था। इसका खुलासा नगीना के डिपो होल्डर सूबेदार के बेटे मुस्तुफा ने विजिलेंस टीम को दी शिकायत में कहा है।

नगीना निवासी मुस्तफा ने बताया कि गांव का राशन डिपो उनके पिता सूबेदार के नाम है। फूड एंड सप्लाई विभाग में AFSO पद पर कार्य चांद सिंह उससे 60 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहा था। कही उसका डीपो रद्द ने कर दिया जाए इसके डर से उसने आरोपी को 30 हजार उसे दे भी दिए थे लेकिन वह ₹60000 की रिश्वत पड़ा हुआ था उसका डिपो कैंसिल कराने या फिर सीएम फलाइंग का छापा डलवा कर मुकदमा दर्ज कराने तक की धमकी दे रहा था। पीड़ित मुस्तफा का आरोप है की आरोपी चांद सिंह कई बार रिश्वत के पैसे लेने उसके घर भी आया था आखिरकार जब वह परेशान हो गया तो उसने इसकी शिकायत स्टेट विजिलेंस टीम को की। मंगलवार की रात करीब 10:00 बजे विजिलेंस टीम ने AFSO को इसके घर पर छापा मारकर ₹10000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। डीसी ने पंचायत राज के SDO जान मौहम्मद को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया हुआ था। विजीलेंस टीम ने आरोपी के चांद सिंह के खिलाफ करप्शन एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है।उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा।

Khabarhaq
Author: Khabarhaq

0 Comments

No Comment.

Advertisement

हिरयाणा न्यूज़

महाराष्ट्र न्यूज़

हमारा FB पेज लाइक करे

यह भी पढ़े

Please try to copy from other website