Khabarhaq

दुनिया की सबसे बड़ी लग्ज़री कार बनाने वाली कंपनी जगुआर लैंडरोवर लंदन में लीड इंजीनियर बने मेवात के शाजिद हुसैन 

Advertisement

• दुनिया की सबसे बड़ी लग्ज़री कार बनाने वाली कंपनी जगुआर लैंडरोवर लंदन में लीड इंजीनियर बने मेवात के शाजिद हुसैन 
• साजिद हुसैन मेवात के गांव शिकरावा से ताल्लुक रखता है
• महिंद्रा में रहते हुए साज़िद हुसैन को 16 से ज्यादा अलग अलग अवार्डो से नवाजा जा चुका है। 
• जिनमें एक्सीलेंस अवार्ड, इन्नोवेशन अवॉर्ड,फर्स्ट टाइम राइट डिज़ाइन, पेटेंट, एवम स्पॉट अवॉर्ड आदि सम्मिलित हैं।
फोटो साजिद हुसैन लंदन में जगुआर लैंडरोवर कारों के साथ
यूनुस अलवी
नूंह/मेवात/हरियाणा
मेवात के खंड पुनहाना के गांव शिकरावा से ताल्लुक रखने वाले  साजिद हुसैन ने गांव और मेवात का नाम रोशन किया है। साजिद हुसैन ने हाल ही में दुनिया की सबसे बड़ी और लग्ज़री कार बनाने वाली कंपनी जगुआर लैंडरोवर जो कि लंदन, यूनाइटेड किंगडम ( यूके) में स्थित है। उसमे लीड इंजीनियर के पद पर ज्वाइन किया है।साजिद हुसैन की इस सफलता से सारे मेवात और उनके गांव में खुशी की लहर है।
सबसे बड़ी बात ये है की जगुआर लैंडरोवर कम्पनी में साज़िद हुसैन का मुख्य काम भविष्य में आने वाली नई जगुआर लैंडरोवर कारों की एक्सटीरियर ग्लेजिंग्स (ग्लासेस) और मिरर्स को डिज़ाइन एंड डेवलपमेंट का काम रहेगा।
साज़िद हुसैन मेवात, हरियाणा एवम् दिल्ली एनसीआर के ऐसे पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने जगुआर लैंडरोवर कंपनी, यूके में अपनी जगह बनाई है। अभी तक सिर्फ़ केरल और तमिलनाडु राज्य के कुछ लोग ही जगुआर लैंडरोवर कंपनी में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।
साजिद हुसैन ने इससे पहले भारत की सबसे नंबर 1 कंपनी टीसीएस में लगभग 2 साल ( 2021 से 2023) तक काम किया और उससे पहले  महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी, चेन्नई में लगभग 8 सालों ( 2013 से 2021) तक काम किया।
साज़िद हुसैन को महिंद्रा एंड महिंद्रा चेन्नई की सबसे बड़ी एसयूवी कार XUV700 एवम् XUV300 में काम करने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने  कार के  50 से भी ज्यादा पार्ट जैसे की  एक्सटीरियर ग्लास, सील्स, वाटरशील्ड, प्लास्टिक & रबर पार्ट्स आदि को  अपने हाथ और दिमाग़ से डिज़ाइन करने का गौरव हासिल किया है।
साजिद हुसैन ने बताया कि पिछले आठ साल से वो चेन्नई में ही अपने परिवार के साथ रह रहें थे और अभी वो जगुआर लैंड्रोवर कंपनी के सिलसिले में परिवार सहित लंदन, यूके में सिफ्ट हो गए हैं।
साज़िद ने बताया की उसने शुरुआत की पढ़ाई आठवीं तक गांव शिकरावा के ही बीबी फातिमा स्कूल से की थी, इसके बाद उनके पिता आस खां ने उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए सोनीपत भेज दिया। इसके बाद  बैचलर ऑफ इंजिनियरिंग (B.E.) की पढ़ाई फ़रीदाबाद के गांव धौज़ में स्थित अल फ्लाह इंजीनियरिंग कॉलेज से करी। 2009 में डिग्री करने के बाद दिल्ली में ही छोटी सी नौकरी करी और उसके बाद 2013 में   महिंद्रा & महिंद्रा कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर पद पर ज्वॉइन  हुए।
महिंद्रा में रहते हुए साज़िद हुसैन को 16 से ज्यादा अलग अलग अवार्डो से नवाजा जा चुका है। जिनमें एक्सीलेंस अवार्ड, इन्नोवेशन अवॉर्ड,फर्स्ट टाइम राइट डिज़ाइन, पेटेंट, एवम स्पॉट अवॉर्ड आदि सम्मिलित हैं।
साजिद हुसैन के पिता  आस खां बिजली विभाग में कार्यरत थे जो पिछले कुछ साल पहले रिटायर हो चुके हैं और इनकी माता जी श्रीमती हाजरा बेगम एक गृहणी है।
इनके दो बड़े भाई है एक नासिर हुसैन जो अभी दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं, उन्हे अभी हाल ही में एक साल के अंदर 85 भगौड़े कैदियों को फिर से पकड़ने का रिकॉर्ड बनाया था जिनके लिए उन्हें आऊट ऑफ टर्न प्रमोशन मिला था और उन्हें हेड कॉन्स्टेबल से सब इंस्पेक्टर बनाया गया था।
उससे छोटे भाई इकबाल अहमद हरियाणा पुलिस की तैयारी कर रहे हैं गांव में ही रह रहे हैं।
साजिद हुसैन ने बताया कि उनके पिता  आस खान और बड़े भाई नासिर हुसैन (दिल्ली पुलिस) ने मुझे अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए दिन रात मोटिवेट किया और पढ़ाई के दौरान सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई।
साज़िद हुसैन ने बताया कि जब मेरे जैसा एक साधारण सा लड़का जो गांव की गलियों में खेलते हुए बड़ा हुआ आज इस मुकाम पर पहुंचा है तो मेवात के हर लड़के/ लड़की में इतना टैलेंट भरा हुआ है कि वो उससे भी बड़े मुकाम पर आसानी से पहुंच सकते हैं सिर्फ़ उन्हें लगातार अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिद्दी होना पड़ेगा, अगर घर में किसी चीज़ की कमी है तो उस कमी को बहाना बनाकर अपने लक्ष्य को छोड़ देने से अपने सपनों को कभी पूरा नहीं किया जा सकता।
साजिद हुसैन की इस सफलता से सारे मेवात में खुशी की लहर दौड़ रही है।
Khabarhaq
Author: Khabarhaq

0 Comments

No Comment.

Advertisement

हिरयाणा न्यूज़

महाराष्ट्र न्यूज़

हमारा FB पेज लाइक करे

यह भी पढ़े

Please try to copy from other website