सतलुज यमुना लिंक नहर का पानी हरियाणा को दिलवाय, अरुण एडवोकेट।
नसीम खान
तावडू,
देश को आजाद हुए 76 साल हो चुके हैं और हरियाणा बने 57 साल हो चुके हैं। लेकिन हरियाणा के हिस्से का एसवाईएल का पानी आज तक एक बूंद भी नही मिला। जबकी एसवर्सएल नहर का फैसला हरियाणा के हक में हो चुका है। हरियाणा की जानत आज भी अपनी अलग राजधानी व अलग हाई कोर्ट के लिये तरस रही है। यह शब्द भगवान परशुराम सेवादल के अध्यक्ष एडवोकेट अरूण शर्मा ने कहे।
उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री हर चीज की गारंटी दे रहे हैं, तो एसवाईएल नाहर के पानी की भी गारंटी दें। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में राम मन्दिर बन सकता है तो सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद एसवाईएल नहर का पानी मिलने में देरी क्यों। उन्होंने कहा कि एसवाईएल नहर का पानी जो हरियाणा को मिलना चाहिये था वह पाकिस्तान में जा रहा है। यह एसवाईएल नहर का पानी हरियाणा को मिल जाये तो हरियाणा की जनता का भला हो सकता है।
———————————————–
——-

No Comment.