Khabarhaq

नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनने पर मेवात के भाजपा नेताओं ने दी बधाई

Advertisement

 

नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनने पर मेवात के भाजपा नेताओं ने दी बधाई

 

 

यूनुस अलवी,

नूंह, 

 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने पर मेवात के भाजपा नेताओं ने

शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से हरियाणा हज कमेटी के पूर्व सदस्य मोहम्मद हबीब हवन नगर एवं बडकल विधानसभा के विस्तारत गोपाल पटेल, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ सुरेश बघेल, पूर्व विधायक जाकिर हुसैन सहित काफी लोगों ने नायब सैनी के मुख्यमंत्री पर बनने पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।

हरियाणा हज कमेटी के पूर्व सदस्य हबीब हवन नगर ने कहा कि नायब सैनी कर्मठ, ईमानदार और मेहनती व्यक्तित्व के धनी है। वह हरियाणा को आगे ले जाने में अपना पूरा योगदान देंगे उनके मुख्यमंत्री बनने से पिछड़ा वर्ग में एक खुशी की लहर है। उन्होंने उम्मीद जताई के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा शुरू की गई योजनाओं को जल्द पूरा करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए जब भी मेवात नायक सैनी आए हैं वह हबीब हवन नगर के उमराव हाउस मंडी खेड़ा जरूर पर पहुंचे हैं।

कस्बा पिनगवां निवासी गोपाल पटेल का कहना है कि नायब सैनिक का प्रदेश के साथ-साथ मेवात से भी खासा लगाव रहा है। वह प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए और पूर्व में मंत्र रहते हुए एक दर्जन से भी अधिक बार मेवात का दौरा कर चुके है और उनके मुख्यमंत्री बनने से मेवात में और विकास की गति तेजी से आगे बढ़ेगी।

मेवात जिले का

ओबीसी मोर्चा का जिला अध्यक्ष डॉ सुरेश बघेल ने कहा कि नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश विकास में ओर तेजी से गति पकड़ेगा और आने वाले समय में प्रदेश विकास की नई ऊंचाईयों पर छूएगा।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हरियाणा वक्फ़ बोर्ड के प्रशासक चौधरी ज़ाकिर हुसैन पूर्व विधायक ने प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को प्रदेश का मुख्य मंत्री बनाए जाने पर बधाई देते हुए कहा कि नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश विकास में ओर तेजी से गति पकड़ेगा और आने वाले समय में प्रदेश विकास की नई ऊंचाईयों पर छूएगा।

Khabarhaq
Author: Khabarhaq

0 Comments

No Comment.

Advertisement

हिरयाणा न्यूज़

महाराष्ट्र न्यूज़

हमारा FB पेज लाइक करे

यह भी पढ़े

Please try to copy from other website