Khabarhaq

ऊंचे दामों में सरसों बिकने से किसान खुश -सरकार की खरीद मात्र 5050 रूपये और बिक रही है 7 हजार रूपये प्रति क्विंटल तक – पुन्हाना अनाज मंडी में 20669 क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है।

Advertisement

ऊंचे दामों में सरसों बिकने से किसान खुश
-सरकार की खरीद मात्र 5050 रूपये और बिक रही है 7 हजार रूपये प्रति क्विंटल तक
– पुन्हाना अनाज मंडी में 20669 क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है।

 

रज़िया सुलतान
ख़बरहक़, पुन्हाना

नूंह जिला में करीब 90 फीसदी लोग कृषि पर आश्रित हैं। यहां का मुख्य व्यवसाय खेती-बाडी और पशुपालन है। पानी की भारी कमी को देखते हुऐ यहां के किसान सरसों और गेहूं ही पैदा करते है। खासातौर से जिन गावों में नहरी पानी नहीं है वहां सरसों, सब्जी, मसूर आदि की बिजाई करते है। कम लागत में अधिक मुनाफा देने की वजह से अधिक्तर किसान सरसों की बिजाई करते है।
जिले में एक लाख 15 हजार 647 हेक्टियर कृषि योग्य भूमि हैं। जिसमें एक लाख आठ हजार 111 हेक्टियर भूमि पर बिजाई की जाती है। इस बार नूंह जिला में 74 हजार 500 हेक्टियर में गेहूं, 29 हजार 50 हेक्टियर में सरसों, 940 हेक्टियर में जौ, 124 हेक्टियर में चना, 79 हेक्टियर में मसूर और करीब 400 हेक्टियर में गाजर, प्याज आदि की बिजाई की है।
किसानों की उम्मीद के मुताबिक इस बार सरसों की बंपर एंव निरोगी फसल हुई है। किसानों की फसल के दम भी बहुत ही अच्छे मिल रहे है। सरकारी एमएसपी दर 5050 रूपये प्रति क्विंटल है लेकिन बाजार में सरसों कुछ दिन पहले जहां सात हजार रूपये प्रति क्विंटल से अधिक दर पर बिकी चुकी है। मंडियों में सरसों की अधिक आवक होने से फिलहाल पुन्हाना अनाज मंडी में किसानों को 5500 से लेकर 6200 रूपये प्रति क्विंटल की दर से भाव मिल रहे है। बाजार मेें सरसों के अच्छे भाव मिलने से किसान बेहद खुष हैं।
शनिवार तक पुन्हाना अनाज मंडी में 20669 क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है।

फोटो-पुन्हाना के खेतों में सरसों की कटाई करती महिलायें

Khabarhaq
Author: Khabarhaq

0 Comments

No Comment.

Advertisement

हिरयाणा न्यूज़

महाराष्ट्र न्यूज़

हमारा FB पेज लाइक करे

यह भी पढ़े

Please try to copy from other website