Khabarhaq

पलवल पुलिस सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान जिले के आमजन को सड़क सुरक्षा के मुद्दों पर जागरूक कर रही है।

Advertisement

सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के तहत थाना यातायात पलवल प्रभारी निरीक्षक हरीसिंह ने इंडियन आयल कंपनी गदपुरी मे कर्मचारीयों और गदपुरी टोल पर चल रहे हेल्थ कैंप मे आमजन को किया यातायात नियमों के बारे जागरूक*

 

*दुर्घटना से देर भली- यातायात थाना प्रबंधक निरीक्षक हरि सिंह*

 

पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार *सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक पलवल श्री राजेश दुग्गल आईपीएस के कुशल नेतृत्व में दिनांक 11 जनवरी 2023 से 17 जनवरी 2023 तक सड़क सुरक्षा सप्ताह 2023 का आयोजन किया जा रहा है।* कार्यक्रम के अंतर्गत सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान जिला पुलिस आमजन को सड़क सुरक्षा के मुद्दों पर जागरूक कर रही है।

इसी कड़ी में आज दिनांक 16जनवरी 2023 को थाना यातायात प्रबंधक निरीक्षक हरि सिंह ने गदपुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंडियन आयल कंपनी मे सडक सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन कर आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया। साथ ही गदपुरी टोल पर चल रहे हेल्थ कैंप के दौरान आमजन को सड़क सुरक्षा के नियमों से अवगत कराया। दुर्घटना होने पर घायल को कैसे तुरंत प्राथमिक चिकित्सा देकर जान बचाई जा सकती है इसके बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

 

यातायात थाना प्रबंधक निरीक्षक हरि सिंह ने यातायात नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि सड़क पर ड्राइविंग करते समय जरा सी चूक जीवन को संकट में डाल सकती है। दुर्घटना से देर भली, इसलिए खुद भी यातायात नियमों की पालना करें और दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए। हम सभी यातायात नियमों को अपने व्यवहार में अपने जीवन का अपने जीवन का हिस्सा बना अपने जीवन को सुरक्षित रख सकते हैं। यातायात के सुगम एवं सुरक्षित संचालन में आमजन का सहयोग बहुत जरूरी है। यातायात की अधिकतर दुर्घटनाएं नियमों की अनदेखी के कारण घटित होती है। इसलिए वाहन चलाते समय यातायात के सभी नियमों की पालना करें।

उन्होंने कहा कि तेज गति से वाहन ने चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग ना करें, नशा करके वाहन ना चलाएं, नींद आने पर वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट का प्रयोग करें वही दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें इत्यादि वाहन चलाते समय यातायात के सभी नियमों की पालना करें। इस दौरान बड़ी संख्या में वाहन चालक व राहगीर मौजूद रहे।

Khabarhaq
Author: Khabarhaq

0 Comments

No Comment.

Advertisement

हिरयाणा न्यूज़

महाराष्ट्र न्यूज़

हमारा FB पेज लाइक करे

यह भी पढ़े

Please try to copy from other website