Khabarhaq

डीसी ने सुनी लोगों की समस्याएं , अधिकारियों को दिये समाधान के दिशा निर्देश

Advertisement

डीसी ने सुनी लोगों की समस्याएं , अधिकारियों को दिये समाधान के दिशा निर्देश

ख़बरहक़
नूंह 17 दिसंबर :

उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने लघु सचिवालय में आए हुए लोगों की समस्याएं सुनी व सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही समाधान करने के आदेश दिये। उपायुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी लोगों की समस्याओ को सुने और उनका समाधान करें। गौरतलब है कि डीसी कैप्टन शक्ति सिंह प्रति दिन कार्य दिवस में प्रात: 11 बजे दोपहर 1 बजे तक लोगो की समस्याओं को सुनते है, और उनका समाधान मौके पर किया जाता है। उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। इन नीतियों को लागू करने का काम अधिकारियों का होता है। ऐसे में अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि नागरिकों को छोटे-छोटे कार्य के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर ना लगाना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यहां पर मिलने वाली हर शिकायत को अधिकारी व्यक्तिगत रुचि लेकर दूर करें। यह शिकायतें अपने मातहत कर्मचारी के भरोसे नहीं छोडऩी है। इनको वे खुद निपटाएं। डीसी ने कहा कि आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने देंगे।
फोटो कैप्शन : उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह लोगों की समस्याओं को सुनते हुए।

Khabarhaq
Author: Khabarhaq

0 Comments

No Comment.

Advertisement

हिरयाणा न्यूज़

महाराष्ट्र न्यूज़

हमारा FB पेज लाइक करे

यह भी पढ़े

Please try to copy from other website